James Anderson 700 Wickets: धर्मशाला में हो रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है. जेम्स एंडरसन टेस्ट इतिहास में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. जेम्स एंडरसन ने जैसे ही कुलदीप यादव को आउट किया, वैसे ही उन्होंने इतिहास रच दिया. पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न के बाद जेम्स एंडरनस टेस्ट क्रिकेट में 700 विकट के आंकड़े को छूने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. धर्मशाला टेस्ट की शुरुआत से पहले तक जेम्स एंडरनस को 700 विकटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए दो विकट की जरुरत थी और सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने जैसे ही शुभमन गिल को आउट किया, वैसे ही टेस्ट क्रिकेट में उनके विकटों की संख्या 699 हो गई थी.
1877 से शुरू हुए टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में एंडरसन 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. भारत की पहली पारी में एंडरसन 16 ओवर में 3.75 की इकॉनमी रेट से 60 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे. 2002 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले एंडरसन के नाम अब 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट हैं. ये 26.52 के औसत और 56.9 के स्ट्राइक रेट से आए हैं. उन्होंने 32 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है जबकि तीन बार वो एक मैच में दस विकेट लेने में सफल हुए हैं. एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 7/42 है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 800 विकेट हैं, जो टेस्ट में किसी गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं. उनके बाद लिस्ट में शेन वार्न हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 708 विकेट लिए हैं. भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट के साथ सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर हैं. एंडरसन ने करीब 189 टेस्ट के अलावा 194 वनडे और 19 टी20 खेले हैं. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने से 13 रन विकेट दूर हैं.
बात अगर मैच की करें तो तीसरे दिन भारतीय टीम अपने दूसरे दिन के स्कोर में सिर्फ चार रन ही जोड़ पाई और 477 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारतीय टीम के लिए पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़ा. उनके अलावा जायसवाल, सरफराज और देवदत्त ने अर्द्धशतक जड़ा. भारत ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 259 रनों की बढ़त हासिल की.
यह भी पढ़ें: WPL 2024: W, W, W...आखिरी ओवर में रोमांच की सारी हदें पार, 3 गेंदों में यूपी ने पटल दिया पूरा मैच
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह स्टोक्स के भाग्य में था..." रोहित शर्मा के बोल्ड होने पर इंग्लैंड के कोच ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं