दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच हुए मुकाबले में रोमांच की सारें हादें पार हुई. इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे. दिल्ली के लिए स्ट्राइक राधा यादव के पास थी तो यूपी के लिए गेंद ग्रेस हैरिस के हाथों में थी. राधा यादव ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. राधा यादव ने इसके बाद अगली गेंद को लेकर रन लिए. दिल्ली को ऐसे में आखिरी चार गेंदों में चार रन चाहिए थे और उसके हाथ में तीन विकेट थे, लेकिन इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने मैच पूरी तरह से पलट दिया और लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हार हुआ मैच जीत लिया.
ग्रेस हैरिस ने मैच के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पहले राधा यादव को बोल्ड किया. इसके बाद अगली गेंद पर तनिया भाटिया ने शॉट फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से एक रन चुराना चाहा लेकिन जेस जोनासेन रन आउट हुई. इसके बाद दिल्ली को तितास साधु के रूप में आखिरी झटका लगा, जिन्होंने गेंद सीधे मिड ऑन पर खड़ी डैनी व्याट के हाथों में खेल दी. इसके साथ ही यूपी ने एक रन से यह मुकाबला अपने नाम किया. बता दें, इसी मैच में यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ती शर्मा ने हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था.वॉरियर्स की यह सात मैच में तीसरी जीत है जबकि दिल्ली ने 6 मैच में दूसरी हार का स्वाद चखा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बात अगर मैच की करें तो दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड खेल के दम पर यूपी वॉरियर्स ने शुक्रवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स पर एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की. वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा के नाबाद 59 रन की मदद से 8 विकेट पर 138 रन बनाए. दीप्ति ने इसके बाद चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे दिल्ली की टीम 19.5 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई.
दीप्ति ने पहले कप्तान मेग लैनिंग (60) को आउट किया और फिर आखिरी दो ओवर में विकेटों के पतझड़ की शुरुआत की. दिल्ली को अंतिम दो ओवर में 15 रन की जरूरत थी लेकिन इस बीच उसने 13 रन बनाए और बाकी बचे 6 विकेट गंवाए. ऑफ स्पिनर दीप्ति ने 19वें ओवर की पहली दो गेंद पर एनाबेल सदरलैंड (06) और अरुंधती रेडी को आउट किया. शिखा पांडे ने अगली गेंद पर चौका जमाया. दीप्ति ने हालांकि चौथी गेंद पर शिखा को पवेलियन की राह दिखा दी. लैनिंग ने 46 गेंद पर 12 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. शेफाली वर्मा (15) के जल्दी आउट होने के बाद लैनिंग ने रन बनाने का जिम्मा उठाया. जब वह 14वें ओवर में तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटी तब दिल्ली का स्कोर 93 रन था. एलिस कैप्सी (15) आउट होने वाली दूसरी बल्लेबाज थी. जेमिमा रोड्रिग्स (17) 18वें ओवर में आउट हो गई थी.
इससे पहले बेहतरीन फॉर्म में चल रही दीप्ति ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है. उन्हें हालांकि कप्तान एलिसा हीली (29) के आउट होने के बाद दूसरे छोर से अच्छा सहयोग नहीं मिला. दीप्ति और हीली के अलावा वॉरियर्स की तरफ से केवल ग्रेस हैरिस (14) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई. दिल्ली की तरफ से राधा यादव ने 16 रन देकर दो और टिटास साधु ने 23 रन देकर दो विकेट लिए. इन दोनों ने तीन-तीन ओवर किये.
वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के 6 ओवर में किरण नवगिरे (05) का विकेट गंवाकर 44 रन बनाए. साधु ने किरण को बोल्ड करके दिल्ली को शुरुआती सफलता दिलाई. हीली और दीप्ति ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की. इन दोनों ने प्रत्येक ओवर में गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचकर स्कोर बोर्ड को चलाए रखा. एलिस कैप्सी ने हीली को लांग ऑन पर कैच करा कर यह साझेदारी तोड़ी. इसके बाद वॉरियर्स ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "यह स्टोक्स के भाग्य में था..." रोहित शर्मा के बोल्ड होने पर इंग्लैंड के कोच ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं