विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2020

इस वजह से पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने फैन्स को ट्विटर पर कहा शुक्रिया, जानिए..

Irfan Pathan भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने ट्वीट कर अपने फैन्स को शुक्रिया कहा है. दरअसल इरफान की ट्विटर पर फैन फॉलोइंग 5 मिलियन हो गई है. ऐसे में उन्होंने अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए ट्वीाट की है.

इस वजह से पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने फैन्स को ट्विटर पर कहा शुक्रिया, जानिए..
इरफान पठान के ट्विटर पर 5 मिलियन फैन फॉलोइंग
  • ट्विटर पर इरफान पठान की फैन फॉलोइंग 5 मिलियन पहुंची
  • इरफान पठान ने रोडसेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेली थी धमाकेदार पारी
  • कोरोना वायरस के कारण रोडसेफ्टी वर्ल्ड सीरीज रद्द
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दिल्ली:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर अपने फैन्स को शुक्रिया कहा है. दरअसल ट्विटर पर इरफान पठान की फैन फॉलोइंग 5 मिलियन हो गई है. ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर फैन्स को शुक्रिया कहते हुए लिखा '5 मिलियन अमिर बनाने के लिए धन्यवाद'. आपको बता दें कि पिछले साल जब इरफान की फैन फॉलोइंग फेसबुक पर भी  5 मिलियन हुई थी तो भी उन्होंने फैन्स के लिए वीडियो मैसेज किया था. गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में इरफान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. हाल ही में रोडसेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety Sorld Series 2020) में इरफान पठान ने श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर फैन्स का दिल जीत लिया था. इरफान ने मैच में मैच में 31 गेंदों पर 57 रनों की आतिशी पारी खेली थी. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए थे. इसके अलावा बात करें इरफान के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने  29 टेस्ट खेलकर 100 विकेट चटकाए हैं तो वहीं 1105 रन भी बनानें का कमाल किया है. इसके अलावा वनडे में 173 और टी-20 इंटरनेशनल में 28 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. आपको बता दे कि इरफान पठान पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के लिए मेंटर की भूमिका भी निभाते हैं.

वर्तमान में इरफान क्रिकेट कमेंट्री किया करते हैं. गौरतलब है कि देशभर में जारी कोरोना वायरस (coronavirus) के कारण स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को स्थगित कर दिया गया है. इरफान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी.

ट्वीट में उन्होंने लिखा कोरोना वायरस COVID19 के कारण रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को रद्द कर दिया गया है लेकिन इस टूर्नामेंट में खेलना काफी यादगार रहा. इरफान पठान ने फैन्स और अपने टीम के साथी खिलाड़ियों को भी शुक्रिया कहा है. 

वीडियो: आईपीएल के पहले मैच की ट‍िकट ब‍िक्री पर रोक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com