विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2017

IPL10: जानें KKR के ओपनर क्रिस लिन ने यह ट्वीट क्‍यों किया, 'क्रिकेट के भगवानों, क्‍या मैंने कुछ गलत किया है'

IPL10: जानें KKR के ओपनर क्रिस लिन ने यह ट्वीट क्‍यों किया, 'क्रिकेट के भगवानों, क्‍या मैंने कुछ गलत किया है'
कंधे की चोट के कारण क्रिस लिन के आईपीएल में आगे खेल पाने को लेकर संदेह है (फाइल फोटो)
  • मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगने पर यूं जताई निराशा
  • कंधे की चोट के कारण लिन के आगे के मैच खेल पाने को लेकर संदेह
  • गुजरात लायंस के खिलाफ क्रिस लिन ने खेली थी धमाकेदार पारी
आईपीएल-10 में अपनी टीम के प्रारंभिक मैच में धूमधड़ाका कर हर किसी का दिल जीतने वाली कोलकाता नाइटराइर्स के क्रिस लिन चोटिल हो गए हैं. उनकी यह चोट टीम के कप्‍तान गौतम गंभीर के लिए चिंता का कारण बन गई है. लिन को कल टीम के मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे पर चोट लगी. यह चोट गंभीर बताई जा रही है और आशंका है कि इसके कारण लिन टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल सकें.

लिन रविवार रात को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में चोटिल हुए. मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने चार विकेट से जीत की थी. मुंबई के लिए इस मैच में नीतीश राणा और हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन पारी खेली. वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, लिन को इस मैच में फील्डिंग करते हुए चोट लगी. पिछले दो साल में उन्हें इसी कंधे पर तीसरी बार चोट लगी है. इस मैच के बाद लिन ने ट्वीट किया, "क्रिकेट के भगवानों, क्या मैंने कुछ गलत किया है?" कोलकाता टीम के फीजियो एंड्रयू लीपस ने मैच के बाद लिन की चोट की जांच की थी.  गौरतलब है कि क्रिस लिन ने गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 93 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. इस मैच में कोलकाता ने 10 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट ने अपने अभियान का धमाकेदारआगाज किया था. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज लिन सोमवार को 27 साल के हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की पुरुष पेशेवर टी-20 क्रिकेट टीम ब्रिस्बेन हीट के महाप्रबंधक ने कहा कि उनका क्लब लिन की चोट के बारे में जानकारी की मांग कर रहा है. उन्होंने कहा, 'हम उनकी जांच पर नजर बनाए हुए हैं. उनके कंधे पर एक बार फिर चोट लगना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस प्रकार के जन्मदिन की उम्मीद नहीं करता कोई. क्लब की शुभकामनाएं उनके साथ हैं." (एजेंसी से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL10, Chris Lynn, Shoulder Injury, Kolkata Knight Riders, Mumbai Indians, Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com