इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दूनिया की सबसे तेजी से बढ़ते खेल टूर्नामेंटों में से एक है और बड़ी संख्या में इसके फैंस है. विश्व का हर क्रिकेटर के टूर्नामेंट में खेलना चाहता है और हर क्रिकेट फैंन स्टेडियम में इसके मैच. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि वह जिस खेल से प्यार करते हैं, उसे बढ़ता देखकर वास्तव में खुश हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि आईपीएल इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) से भी ज्यादा राजस्व पैदा करता है.
यह भी पढ़ें : 'जैसे ही सचिन ने बैट उठाया, मैं जानता वो आउट होगा', Shoaib Akhtar ने बताई 1999 टेस्ट में तेंदुलकर को आउट करने की कहानी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंडिया लीडरशिप काउंसिल इवेंट में गांगुली ने वर्ल्ड वाइड मीडिया के सीईओ, टाइम्स स्ट्रेटेजिक सॉल्यूशंस लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक लांबा से बात करते हुए कहा, "मैंने खेल को विकसित होते देखा है, जहां मेरे जैसे खिलाड़ियों ने कुछ शतक लगाए और अब करोड़ों कमाने की क्षमता है. यह खेल प्रशंसकों द्वारा, इस देश के लोगों द्वारा और बीसीसीआई द्वारा चलाया जाता है, जिसका गठन क्रिकेट फैंस ने किया था. यह खेल मजबूत है और विकसित होता रहेगा. आईपीएल इंग्लिश प्रीमियर लीग से भी ज्यादा राजस्व पैदा करता है. इससे मुझे खुशी और गर्व महसूस होता है कि जिस खेल से मैं प्यार करता हूं वह इतना बड़ा हो गया है."
आईपीएल 2022 में दो नई टीमों- गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के जुड़ जाने से और बड़े तरीके से आयोजित किया गया. सीजन के 74 मैचों के बाद डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस ने खिताबी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
इस इवेंट के दौरान गांगुली से उनकी कप्तानी शैली के बारे में भी पूछा गया. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मेरे लिए कप्तानी का मतलब मैदान पर टीम को लीड करना है और लीडरशिप मेरे लिए टीम को बनाना है. तो चाहे मैं सचिन, अजहर या द्रविड़ के साथ किया हो, मैंने उनके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं की; इसके बजाय, मैंने उनके साथ लीडरों की तरह सहयोग किया और जिम्मेदारी साझा की."
भारतीय टीम की कप्तानी करना और बीसीसीआई को मैनेज करने में समानता के बारे में सौरव ने कहा, "मेरा मानना है कि इसमें व्यक्तियों को मैनेज करना समान बात है. इस देश में युवा खिलाड़ियों से लेकर युवा कॉर्पोरेट कर्मचारी तक की असाधारण प्रतिभा है. मैं वास्तव में मानता था कि अगर मुझे एक सफल टीम का कप्तान बनना है, तो मुझे अपने सहयोगियों का सम्मान करना होगा ताकि वो अच्छे खिलाड़ी बन सकें, और यह कभी भी उल्टा नहीं होता है; आप सब कुछ अपने तक नहीं रख सकते और अच्छी चीजों के होने की उम्मीद नहीं कर सकते; यह नहीं होगा."
यह भी पढ़ें : IND vs SA: टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन के लिए खचाखच भरा स्टेडियम, प्रैक्टिस के दौरान 'मैच जैसा माहौल', देखें Video
गांगुली ने अपने करियर में 113 टेस्ट और 311 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, जहां खिताबी मुकाबले उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं