विज्ञापन

IPL 2026: 'वैभव को सम्मान हासिल करने के लिए यह करना होगा', मांजरेकर का सूर्यवंशी को चैलेंज

Manjrekar on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव ने इस साल सुनामी बैटिंग से दुनिया भर के दिग्गजों की तारीफ हासिल की है, लेकिन मांजरेकर इस बल्लेबाज को बड़ी नसीहत दे डाली है

IPL 2026: 'वैभव को सम्मान हासिल करने के लिए यह करना होगा', मांजरेकर का सूर्यवंशी को चैलेंज
Manjrekah on Vaibhav: वैभव सूर्यवंशी
स्रोत: सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में भारतीय सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कमाल कर रहे हैं, धमाल कर रहे हैं. दुनिया के तमाम दिग्गजों ने इस साल 15 वर्षीय सुनामी बैटिंग कर रहे वैभव को पलकों पर बैठाया है. वैभव की तारीफ में नई-नई बातें कही हैं, लेकिन पूर्व दिग्गज संजय मांजरेकर ने वैभव की तारीफ करते हुए उन्हें नसीहत दी है.  मांजरेकर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल केवल टी20 प्रारूप के लिए. उन्होंने वैभव के प्रदर्शन का हवाला दिया, जहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह सहित शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए, लेकिन साथ ही उन्होंने उन क्षेत्रों का भी जिक्र किया जहां उन्हें काम करने की जरूरत है.

मांजरेकर ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा, 'आईपीएल को भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने के मंच के रूप में देखते हुए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन (महाराष्ट्र के खिलाफ शतक) को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि वैभव ने पर्याप्त काम किया है. अगर कोई इस मंच पर इस तरह चमक रहा है, तो वह तैयार है.' हालांकि, मांजरेकर ने यह भी कहा कि टीम में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे सलामी बल्लेबाजों की मौजूदगी के कारण सूर्यवंशी के लिए जगह बनाना आसान नहीं होगा.

उन्होंने सूर्यवंशी की तकनीक पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'पिछले कुछ वर्षों के टी20 बल्लेबाजों को देखें,तो सूर्यवंशी ज्यादातर लेग साइड पर खेलते हैं. और वह  मिडिल स्टंप की गेंद को प्वाइंट के माध्यम से मारते हैं क्योंकि वह गेंद के लेग साइड में रहते हैं. टेस्ट क्रिकेट में सलाह दी जाती है कि गेंद के करीब जाएं. आप गेंद से दूर रहकर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में 20 रन भी नहीं बना पाएंगे.'

मांजरेकर ने अंत में कहा,'यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा प्रसिद्ध और अमीर बने, तो टी20 बल्लेबाजी आपके लिए है,  लेकिन अगर आप चाहते हैं कि उसे हमारे जैसे आलोचकों और लोगों का सम्मान मिले, तो उसे गेंद की लाइन के करीब जाने के लिए तैयार करें.' 15 वर्षीय सूर्यवंशी पिछले साल अपने पहले आईपीएल सीजन में शतक लगाकर चर्चा में आए थे. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें इस साल की शुरुआत में अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रनों की पारी भी शामिल थी. आईपीएल 2026 में उन्होंने 10 मैचों में 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com