IPL 2024 Playoffs Schedule: आईपीएल 2024 का लीग स्टेज समाप्त हो गया है. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना था, जो बारिश के चलते रद्द हुआ. अब फैंस की नजरें प्लेऑफ पर हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल प्लेऑफ में पहुंची है. कोलकाता नाइट राइडर्स लीग स्टेज के बाद 20 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई. हैदराबाद के 17 अंक हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ. ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. राजस्थान 17 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही. हैदराबाद और राजस्थान के समान अंक हैं, लेकिन हैदराबाद का नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है. वहीं बेंगलुरु 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. ऐसे में बेंगलुरु और राजस्थान एलिमिनेटर में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले क्वालीफायर में एक-दूसरे के आमने-सामने रहेंगे.
कब और कहां होंगे प्लेऑफ के मुकाबले
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले क्वालीफायर में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला 21 मई को शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
इसके बाद 22 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स एलिमिनेटर में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे.
वहीं पहले क्वालीफायर की विजेता और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 24 मई को चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में पहले और दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. बता दें, कोलकाता और हैदराबाद के पास ऐसे में दो बार फाइनल में पहुंचने का मौका होगा. बता दें, फाइनल मुकाबला 26 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाना है.
यह भी पढ़ें: "मुझे लगता है कि...", प्लेऑफ से बाहर होने के बाद धोनी के रिटायरमेंट पर CSK कोच का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: "कहने के बावजूद...", स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, प्राइवेसी को लेकर खड़ा किया सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं