IPL 2024 Playoffs Scenario for RCB: आईपीएल 2024 एक रोमांचक मोड़ का आकर खड़ा हो गया है. 21 मई से नॉकआउट स्टेज की शुरुआत होनी है, लेकिन फैंस को उससे पहले ही नॉकआउट देखने को मिल रहा है. बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. ऐसे में बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी कर रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच हो रहा यह मुकाबला एलिमिनेटर है, क्योंकि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला इस अहम मुकाबले से होना है. हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, शानिवार को 80 फीसदी बारिश की संभवाना है.
अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. लेकिन अगर मुकाबला हुआ और चेन्नई को हार मिली तो बेंगलुरु के पहुंचने की संभावना अधिक है. हालांकि, बेंगलुरु के लिए यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि बेंगलुरु का काम सिर्फ चेन्नई को हराने से नहीं चलेगा, बल्कि टीम को इस दौरान यह भी कोशिश करनी होगी कि वह नेट रन रेट के मामले में चेन्नई को पीछे छोड़ने में सफल हो. क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो चेन्नई सुपर किंग्स हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस तरह चेन्नई के नेट रन रेट से आगे निकल सकती है बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार पांच मैचों को जीतकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 14 अंकों के साथ अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. अगर बेंगलुरु को चेन्नई को नेट रन रेट के मामले में पीछे छोड़ना है तो उसे मशक्कत करनी पड़ेगी.
पहले बल्लेबाजी कर रही बेंगलुरु को कम से कम 18 रनों के अंतर से जीत हासिल करनी होगी. बेंगलुरु अगर 200 बनाती है तो उसे चेन्नई सुपर किंग्स को 182 या उससे कम पर रोकना होगा.
हालांकि, मैच बारिश के चलते मैच है और मैच के परिणाम के लिए कम से कम पांच-पांच ओवरों का मुकाबला होती है तो ऐसी सूरत में मैच का परिणाम आ पाएगा.
अगर मैच बारिश के चलते 15 ओवरों का होता है तो बेंगलुरु को 190 रन बनाने होंगे और उसे कोशिश करनी होगी कि चेन्नई को वह 172 रनों पर रोक दे.
अगर मैच 10 ओवरों का होता है तो बेंगलुरु को कोशिश करनी होगी कि वह 140 रन बनाए और चेन्नई को 122 रनों पर रोक दे.
अगर मैच पांच ओवरों का होता है तो बेंगलुरु को 90 रन बनाने होंगे और चेन्नई को उसे 72 रनों पर रोकना होगा.
बेंगलुरु को चेन्नई के नेट रन रेट से आगे निकलने के लिए चेन्नई को 18 रनों के अंतर से हराना होगा.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के 18 मई के इस कनेक्शन ने उड़ाई चेन्नई की नींद, प्लेऑफ में पहुंचेगी RCB?
यह भी पढ़ें: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद BCCI ने हेड कोच के लिए इस भारतीय से किया संपर्क, दो बार जीत चुका है विश्व कप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं