इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मौजूदा सत्र में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर की सराहना करते हुए कहा कि इस टी20 लीग में उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा क्योंकि वह ‘बेजोड़' फॉर्म में हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाज बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक सात मैच में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन शतक जड़ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: मैन ऑफ द मैच शिखर धवन ने बताया मैच विजेता पारी का राज़
पीटरसन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स' पर कहा, ‘हमारे पास विशेषण और अतिशयोक्ति कम पड़ रही हैं. इस तरह की पारियों से ही आईपीएल शानदार हुआ है.'उन्होंने कहा, ‘दर्शकों को यह पसंद है, हमें यह पसंद है, स्टूडियो में सभी लोगों को यह पसंद है. मेरे कहने का मतलब है कि उसने कुछ ऐसे शॉट खेले जो आपको देखने को नहीं मिलेंगे. आप इस तरह के शॉट का अभ्यास नहीं कर सकते.' इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘यह शॉट या तो आपके पास होंगे या फिर नहीं होंगे. वह बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है और बेजोड़ फॉर्म में है. जब वह इस तरह बल्लेबाजी करता है तो आप सिर्फ इतना बोल पाते हो कि वह कितना शानदार है. वह समय लेता है और फिर फायदा उठाता है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: शास्त्री का सनसनीखेज खुलासा, कहा- भारत में जलने वाले लोग चाहते थे मैं विफल हो जाऊं
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बटलर ने 65 गेंद में 116 रन की पारी के दौरान नौ छक्के और इतने ही चौके मारे जिससे राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 222 रन बनाए. पीटरसन ने कहा, ‘जोस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की (पिछले मैच में). मुझे यकीन है कि वह ऐसी बल्लेबाजी जारी रखेगा क्योंकि जब आप टूर्नामेंट में इस तरह की फॉर्म में होते हो तो आप बल्लेबाजी करते चले जाते हो, विशेषकर जब विकेट अच्छे होते हैं तब.'उन्होंने कहा, ‘इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह अपनी बल्लेबाजी का तरीका बदलेगा.'
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं