IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 का ऑक्शन 18 फरवरी को आयोजित होना है. हर बार की तरह इस बार फिर केकेआर (Kolkata Knight Riders) की टीम ऑक्शन में ऐसे खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगी जो लंबे समय तक टीम के साथ जुड़े रहे. केकेआर ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. कोलकाता के पास पर्स में 10.75 करोड़ रूपये हैं. अब ये देखना होगा कि केकेआऱ की टीम किन-किन खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करती है. वैसे केकेआर बेहतरीन ओपनर को टीम के साथ जोड़ना चाहेगी तो शुबमन गिल (Shubman Gill) के साथ सफल ओपनिंग जोड़ी बना सके.
IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है किंग्स इलेवन पंजाब
ओपनर्स
केकेआऱ के पास शुबमन गिल के तौर पर एक बेहतरीन ओपनर हैं. लेकिन दूसरे ओपनर के लिए टीम को संघर्ष करना पड़ा है. पिछले सीजन में भी केकेआर को इस परेशानी से गुजरना पड़ा था. यही कारण रहा कि पिछले सीजन में केकेआर (KKR) ने टॉम बैंटन राहुल त्रिपाठी और नरेन को ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी कराई थी लेकिन ओपनर के तौर पर यह उपयोग सफल नहीं हो पाया था. ऐसे में ऑक्शन में केकेआऱ एक बेहतरीन ओपनर की तालाश कर सकती है. ऐसे में केकेआर एरोन फिंच या एविन लुईस (Aaron Finch or Evin Lewis) पर बोली लगा सकती है. दोनों ही ओपनिंग कर सकते हैं. शुरूआत में तेजी से रन बनानें की काबिलियत भी रखते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मीडिल ऑर्डर
केकेआऱ की ऑक्शन में मध्यक्रम बल्लेबाज की भी तालाश कर सकती है. दिनेश कार्तिक, इयोन मॉर्गन और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी होने के बाद भी केकेआर का मध्यक्रम पिछले सीजन में फ्लॉप रहा था. ऐसे में इस बार के ऑक्शन में केकेआर जेम्स नीशम जैसे ऑलराउंडर को खरीदकर टीम में शामिल कर सकता है. वैसे केकेआऱ की टीम युवा खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश ज्यादा करती हैं. ऐसे में केरल के युवा सुपरस्टार मोहम्मद अजहरुद्दीन के लिए भी बोली लगा सकती है. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 194.54 की औसत से 214 रन बनाए थे और साथ ही धुआंधार शतक भी जमाया था.
तेज गेंदबाज
केकेआर क्रिस मौरिस जैसे गेंदबाज को ऑक्शन में बोली लगाकर खरीदने की कोशिश कर सकता है. क्रिस ग्रीन का सही रिप्लेसमेंट क्रिस मॉरिस हो सकते हैं. मॉरिस गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी कर सकते हैं टी-20 क्रिकेट में मॉरिस लोअर ऑर्डर में बल्ले से भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. वैसे केकेआर जेसन बेहरेनडॉर्फ और मिशेल मैक्लेनघन जैसे गेंदबाज पर भी बोली लगाने में पीछे नहीं रह सकता है.
IPL 2021 Auction में शामिल होगा पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बेटा, 42 साल की उम्र में खेलना चाहता है IPL
स्पिनर्स
केकेआऱ ऑक्शन में केकेआर की टीम स्पिनर्स को भी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगा सकती है. वैसे केकेआऱ के पास वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और सुनील नरेन जैसे स्पिनर हैं जो काफी काफी साबित हो सकते हैं. लेकिन ऑक्शन में केकेआर अपने पुराने स्पिनर पीयूष चावला को फिर से वापस ला सकता है. बता दें कि सीएसके ने पीयूष चावला को रिलीज कर दिया है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं