विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2021

IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम भी ऑक्शन में रणनीति के तहत ऐसे ही खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगी जो टीम के लिए अहम साबित हो सकें.

IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है किंग्स इलेवन पंजाब
IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल 2021 ऑक्शन (IPL 2021 Auction) 18 फरवरी को चेन्नई में होना है. ऑक्शन में 292 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी रणनीति के साथ उन खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएगी जो टूर्नामेंट में अहम साबित हो सके. ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम भी ऑक्शन में रणनीति के तहत ऐसे ही खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगी. पंजाब की टीम के पास पर्स में 53.20 करोड़ रूपये हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होना कि इस बार पंजाब की टीम किन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाती है. 

IPL 2021 Auction में 292 खिलाड़ियों की लगेगी बोली- देखें पूरी लिस्ट

ओपनर्स 
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) फ्रेंचाइजी ऑक्शन में विकल्प ओपनर की तालाश कर सकती ही. खासकर एलेक्स हेल्स (Alex Hales) को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी रणनीति बना सकती है. बीबीएल में हेल्स ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है. केएल राहुल (KL Rahul) के साथ हेल्स की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल में धमाल मचा सकती है. पंजाब की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, शेल्डन कॉटरेल, गौतम को रिलीज कर दिया है.  वैसे कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि पंजाब की टीम 9 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने के बावजूद इस साल एक मजबूत टीम बना सकती है.

मीडिल ऑर्डर
पंजाब फ्रेंचाइजी ऑक्शन के दौरान मध्यक्रम के बल्लेबाज को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है. ऐसे में शाकिब अल हसन को लेकर पंजाब फ्रेंचाइजी बोली लगाने के बारे में सोच सकती है. शाकिब गेंदबाजी के साथ मीडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने में भी सक्षम है. ऐसे में शाकिब पंजाब के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. वहीं स्टीव स्मिथ को भी राजस्थान ने रिलीज किया है. स्मिथ मीडिल ऑर्डर में एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. स्टीव को टीम में शामिल करने के लिए यह फ्रेंचाइजी देख सकती है. 

IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती दिल्ली कैपिटल्स

स्पिनर
किंग्स इलेवन पंजाब ने मुजीब और कृष्णप्पा गौथम को रिलीज कर दिया है. इस समय टीम के पास युवा रवि बिश्नोई हैं जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार परफॉर्मेंस किया था. अब इस ऑक्शन में पंजाब एक बड़े स्पिनर को टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकती है. चेन्नई ने हरभजन सिंह को रिलीज किया है. ऐसे में देखना होगा कि क्या पंजाब की टीम भज्जी पर बोली लगाएगी. भज्जी का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है. ऐसे में भज्जी के टीम के साथ जुड़ने से युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को काफी मदद मिल सकती है. 

PAK vs SA 1st T20I: मोहम्मद रिजवान का धुआंधार शतक, ऐसा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने

तेज गेंदबाज 
आईपीएल 2021 के ऑक्शन में फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाज को खरीदने के लिए बोली लगा सकती है. ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन और न्यूज़ीलैंड के एडम मिल्ने के साथ अपनी मार्क वुड ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिनके ऊपर फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती है. बता दें कि पंजाब के पास मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाज हैं. बता दें कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को भी पंजाब से रिलीज कर दिया है. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kings XI Punjab, Indian Premier League 2021, Kannaur Lokesh Rahul, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com