विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2021

IPL 2021 Auction में 292 खिलाड़ियों की लगेगी बोली- देखें पूरी लिस्ट

IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 (IPL 2021 Auction) के ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट का ऐलान बीसीसीआई (BCCI) ने कर दिया है. बता दें कि 18 फरवरी को आईपीएल 2021 का ऑक्शन चेन्नई में होने वाला है

IPL 2021 Auction में 292 खिलाड़ियों की लगेगी बोली- देखें पूरी लिस्ट
IPL 2021 Auction में 292 खिलाड़ियों की लगेगी बोली- देखें पूरी लिस्ट
  • आईपीएल 2021 का ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होना है
  • 292 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
  • हरभजन सिंह की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये

IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 (IPL 2021 Auction) के ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट का ऐलान बीसीसीआई (BCCI) ने कर दिया है. बता दें कि 18 फरवरी को आईपीएल 2021 का ऑक्शन चेन्नई में होने वाला है. सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव के अलावा आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की अगली नीलामी के लिए दो करोड़ रुपये आधार मूल्य के वर्ग में रखा गया है. आईपीएल संचालन परिषद ने खिलाड़ियों की संख्या में कटौती की है जिसके बाद 292 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे. आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी. नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है.

IND Vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में एक नहीं बल्कि 4 बदलाव, देखें प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास सर्वाधिक 13 स्थान उपलब्ध हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ तीन खिलाड़ियों को खरीद सकता है. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे अधिक 53 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी जबकि हैदराबाद के बाद 11 करोड़ (10 करोड़ 75 लाख) से कुछ कम राशि है. चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 22 करोड़ 70 लाख रुपये हैं और उसके पास सात स्थान उपलब्ध हैं. सुपरकिंग्स ने इस साल हरभजन और जाधव को रिलीज किया है.

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन (Arjun Tendulkar) को संशोधित सूची में 20 लाख रुपये के सबसे कम आधार मूल्य के वर्ग में जगह मिली है. मैक्सवेल और स्मिथ के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड को सर्वाधिक आधार मूल्य के वर्ग में शामिल किया गया है.

IPL 2021: नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती दिल्ली कैपिटल्स

डेढ़ करोड़ रुपये के आधार मूल्य के वर्ग में 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है जबकि भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी और तेज गेंदबाज उमेश यादव एक करोड़ रुपये के तीसरे वर्ग में हैं. नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगी.

यहां देखें पूरी खिलाड़ियों की लिस्ट- IPL 2021 Auction

चेन्नई सुपरकिंग्स
पर्स: 22.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 7 (1 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स
पर्स: 12.9 करोड़ रुपये
बची जगह: 6 (2 विदेशी)

कोलकाता नाईट राइडर्स
पर्स: 10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (2 विदेशी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पर्स: 35.90 करोड़ रुपये
बजी जगह: 13 (4 विदेशी)

राजस्थान रॉयल्स
पर्स: 34.85 करोड़ रुपये
बची जगह: 8 (3 विदेशी)

IPL 2021 Auction कब, कहां और कितने बजे से, जानिए लाइव टेलीकास्ट कहां होगा, पूरी डिटेल्स

मुंबई इंडियंस
पर्स: 15.35 करोड़
बची जगह: 7 (4 विदेशी)

किंग्स इलेवन पंजाब
पर्स: 53.20 करोड़
बची जगह: 9 (5 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद
पर्स:10.75 करोड़ रुपये
बची जगह: 3 (1 विदेशी)

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2021, Harbhajan Singh, Aaron James Finch, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com