विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2020

IPL 2020: केरोना वायरस के डर के आगे नहीं झुकेगा बीसीसीआई, आईपीएल के आयोजन को लेकर पूरी तैयारी

यह पूछे जाने पर कि बोर्ड किस तरह कोरोनावायरस से निपटने के लिए तैयार है और क्या आईपीएल का आयोजन होगा, पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, "आईपीएल ऑन है.

IPL 2020: केरोना वायरस के डर के आगे नहीं झुकेगा बीसीसीआई, आईपीएल के आयोजन को लेकर पूरी तैयारी
आईपीएल की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • केरोना वायरस को लेकर देश भर में घबराहट
  • हम आईपीएल के आयोजनको लेकर तैयार-गांगुली
  • 29 मार्च से शुरू हो रहा है आयोजन
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Caronavirus) का कहर भारत भी पहुंच चुका है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण का आयोजन होगा. बीसीसीआई ने इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि आईपीएल 2020 जारी रहेगा और कोरोनावायरस (Caronavirus) को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि आईपीएल 'ऑन' है और बोर्ड 29 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन को लेकर हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है.

यह भी पढ़ें:  इसलिए सौरव गांगुली ने रवींद्र जडेजा को रणजी ट्रॉफी फाइनल में खेलने की इजाजत नहीं दी

यह पूछे जाने पर कि बोर्ड किस तरह कोरोनावायरस से निपटने के लिए तैयार है और क्या आईपीएल का आयोजन होगा, पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, "आईपीएल ऑन है." स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिले आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में कोरोनावायरस के 30 कन्फर्म्ड मामलों की पुष्टि हो चुकी है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोनावायरस के सम्बंध में हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है.

यह भी पढ़ें:  मिताली राज को साड़ी में क्रिकेट खेलते देखिए, दिए कई संदेश

इस संबंध में सभी स्टेकहोल्डर्स, खिलाड़ियों, फ्रेंजाइजी, एअरलाइंस, टीम होटल्स, ब्राडकास्टिंग क्रू और इस लीग से जुड़े सभी पक्षों को जरूरी सावधानी और ऐहतियात बरतने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाएगा. बोर्ड ने यह भी कहा है कि खिलाड़ियों से कहा जाएगा कि वे फैन्स से हाथ न मिलाएं और ऐसे किसी डिवाइस से पिक्चर क्लिक न करें, जो उनका न हो. कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में अब तक लगभग 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

इसके बढ़ते खतरे के कारण कई खेल आयोजन रद्द कर दिए गए हैं. इसे लेकर ओलिंपिक के आयोजन पर भी सवालिया निशन लग गए हैं, जिसका आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में जापान की राजधानी टोक्यो में होना है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Board Of Control For Cricket In India, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com