विज्ञापन
3 years ago

India vs England, 4th Test Match Day 4 Highlight: चौथे टेस्ट मैच को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया. जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की ओर से शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने दमदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को जीत दिला दी. गिल 52 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं जुरेल ने 39 रनों की पारी खेली. एक समय भारत के 5 विकेट 120 रन पर गिर गए थे. लेकिन इसके बाद गिल और जुरेल ने मिलकर कमाल की पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले तीसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारत ने बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए थे. भारत की टीम अपने घर पर यह लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है. टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 145 रन पर सिमट गई थी. अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था. इसके अलावा भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए थे जिसमें ध्रुव जुरेल ने 90 रन बनाकर कमाल किया था. रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में इंग्लैंड ने 353 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने भारत रप 46 रन की बढ़त बनाई थी. बता दें कि बैजबॉल युग में पहली बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. यानी मैक्कुलम के कोच बनने के बाद पहली बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार मिली है.   ( SCORECARD)

India vs England | IND vs ENG Live Straight from (JSCA International Stadium Complex, Ranchi):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, India Vs England 2024, Benjamin Andrew Stokes, Joseph Edward Root, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com