विज्ञापन
Story ProgressBack

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और बांग्लादेश के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 13 mins
बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया| 10 के बाद 83/3 भारत| ड्रिंक्स ब्रेक का हुआ है समय|

9.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की ओर कट किया डीप से एक रन हासिल किया है| समझदारी वाला क्रिकेट खेलने को देखा जा रहा है यहाँ पर|

9.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई एक अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार लेंथ गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

9.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका|

9.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ तंजीम के एक शानदार और सफल ओवर की समाप्ति हुई जहाँ दो बड़ी विकेट उन्होंने अपनी टीम को दिलाई है| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई थी छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| 9 के बाद 80/3 भारत|

8.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ शिवम ने अपना खाता खोला है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

8.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|

8.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकली ये गेंद| लीव कर दिया| कीपर ने उसे लपका| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|

अगले बल्लेबाज़ शिवम दुबे हैं...

8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! भारत को लगता हुआ तीसरा झटका!! ऐसे में तंजीम हसन शाकिब के हाथ लगी दूसरी विकेट!! सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से थर्ड मैन की ओर गाइड करने का प्रयास किया| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर लिटन दास के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 77/3 भारत|

8.2 ओवर (6 रन) छक्का!! इसी के साथ स्काई ने अपने अंदाज़ में ही सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

8.1 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! तंजीम हसन शाकिब ने आते ही अपने इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली का बड़ा विकेट ले लिया| इसके बाद वो उनके चेहरे के सामने आकर जोश के साथ विकेट का जश्न मनाते हुए भी दिखे हैं| 37 रनों पर विराट कोहली की पारी का अंत हो गया| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद| विराट ने आगे आकर उसे सामने की तरफ खेलना चाहा| गति और लाइन से चकमा खा गए| बल्ले को पूरी तरह से मिस करने के बाद बॉल सीधा जाकर मिडिल स्टम्प से टकरा गई और बूम| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे विराट| 71/2 भारत|

7.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बाउंड्री के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 15 रन इस ओवर से आया है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 71/1 भारत|

7.5 ओवर (1 रन) मिस टाइम स्वीप शॉट विराट के बल्ले से आया है इस बार| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से खेला शॉट| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

7.4 ओवर (0 रन) शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! एक दम जड़ में डाली गई थी गेंद| इस पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल हुआ और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|

7.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! लेग स्पिन गेंद!! सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|

7.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! सामने की तरफ बीच बल्ले से खेला शानदार शॉट| कोहली ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी साईट स्क्रीन के पीछे| आज रन मशीन कोहली अपनी लय में हैं, बस नज़र ना लगे|

7.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| विराट ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 3 ही रन इस ओवर से आया है| इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

6.5 ओवर (0 रन) इस बार विराट ने रूम बनाकर मिड ऑन की तरफ पुल शॉट लगाया| टप्पा खाकर फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन सका|

6.4 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|

6.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन के बीच डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| वीरता ने ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|

6.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद!! लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 53/1 भारत|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! झन्नाटेदार हीव शॉट विराट के बल्ले से आता हुआ| इसी के साथ भारत का 50 रन बोर्ड पर लग गया| आज विराट अपनी पुरानी वाली लय में नज़र आ रहे हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को घसीटा और कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट बाउंड्री के पार गेंद को भेज दिया छह रनों के लिए|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

5.3 ओवर (1 रन) बैक फुट पंच!!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ कोहली ने शॉर्ट कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका| हाफ स्टॉप हुआ, जहाँ से एक रन भाग लिया गया|

5.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हो पाया|

5.1 ओवर (2 रन) दुग्गी! कड़क कवर ड्राइव| शॉर्ट कवर्स फील्डर ने हाथ लगाते हुए उसे हाफ स्टॉप किया| डीप में गई गेंद, फील्डर ने उसे चेज़ करते हुए रोका| दो ही रन मिला|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
विश्व विजेता कप्तान बनने के साथ ही रोहित शर्मा ने T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली
बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Ind vs Aus: marcus stoinis rules the bowlers, but that's how Axar Patel made him silent
Next Article
Ind vs Aus: दुनिया भर में धमाल मचाते हैं स्टोइनिस, पर कुछ ऐसे अक्षर ने बनाकर रख दिया भीगी बिल्ली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;