विज्ञापन
Story ProgressBack

बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और बांग्लादेश के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 11 mins
बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
बांग्लादेश बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) स्लोवर बाउंसर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 30 गेंदों पर 89 रनों की दरकार है| बल्लेबाज़ इसपर पुल लगाने गये लेकिन उछाल और गति से चकमा खाए| 108/4 बांग्लादेश|

14.5 ओवर (1 रन) स्लोवर गेंद बाउंड्री खाने के बाद डाली है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| मिड ऑन की तरफ गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

14.4 ओवर (4 रन) चौका!!! महमूदुल्लाह ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ये शॉट लगाया है| बड़े आराम से ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| इसपर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|

14.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में एक सिंगल आया| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद सीधा जाकर पैड्स से टकराई और गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

14.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार भी लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और डीप से  एक रन हासिल कर लिया है|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ बांग्लादेश का 100 रन बोर्ड पर लग गया|बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|

13.4 ओवर (0 रन) इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया लेकिन बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ में ही था| कोई रन नहीं हुआ और नहीं कोई नुक्सान हुआ यहाँ पर|

महमूदुल्लाह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

13.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड कुलदीप यादव| एक और विकेट का पतन हुआ| अब 39 गेंदों पर 99 रनों की दरकार है| कुलदीप यादव को मिली उनकी आज की तीसरी विकेट| शाकिब अल हसन 11 रन बनाकर वापिस लौट गए| पिछली गेंद पर छक्का खाने के बाद इस बार भी डरे नहीं और फ्लाईट दी| बल्लेबाज़ ने उसपर बड़ा शॉट लगना चाहा लेग साइड की तरफ| टर्न से चकमा खाए, आउट साइड एज लगा, हवा में गई गेंद और फील्डर ने उसे लपक लिया| 98/4 बांग्लादेश|

13.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! फ्लैट सिक्स सामने की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी चाह रनों के लिए|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

12.6 ओवर (4 रन) चौका! बाहरी किनारा लेकर गैप में गई गेंद| कैच की आवाज़ आई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से चार रन मिल गया|

12.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए और बीट हुए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|

12.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया है|

12.3 ओवर (0 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

12.2 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

12.1 ओवर (6 रन) छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| बड़े शॉट की सोच थी और बल्लेबाज़ उसमें सफल भी हुए हैं| जड्डू को अब अपनी लाइन बदलनी होगी|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

11.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में दो रन डाले|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ शाकिब अल हसन ने अपना खाता खोला!! इस बार शाकिब ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया और थर्ड मैन की तरफ हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल कर लिया|

11.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पॉइंट की तरफ टप्पा खाती हुई गई| रन नहीं आ सका|

11.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|

शाकिब अल हसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

11.1 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! डेड प्लम्ब!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! तौहिद हृदय तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| कुलदीप यादव यादव का जादू यहाँ पर चलता हुआ| दूसरी सफलता उनके नाम दर्ज हुई है| गुड लेंथ से स्पिन गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर स्वीप गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ऑफ़ स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 76/3 बांग्लादेश|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 76/2 बांग्लादेश|

10.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

10.4 ओवर (1 रन) सिंगल से काम चलाया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|

10.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

10.2 ओवर (4 रन) चौका!! स्मैशड थ्रू कवर्स!! शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट देखने को मिला है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेग साइड पर टहलाया| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Sachin Tendulkar: "आपने साबित कर दिया कि..." सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली-रोहित शर्मा ने संन्यास लेने पर लिखा इमोशनल पोस्ट
बांग्लादेश बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Big Relief for Team India Fans, No Richard Kettleborough as ICC Announce Match Officials for India vs England T20 World Cup 2024 Semifnal
Next Article
T20 World Cup Semifinal: सेमीफाइनल के लिए अंपायरों के नाम का ऐलान, टीम इंडिया की आधी 'टेंशन' खत्म, अब फाइनल का रास्ता साफ!
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;