विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

IND VS SA: टीम इंडिया की मदद को 'इन दो' और गेंदबाजों को बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका भेजेगा

दक्षिण अफ्रीका के हाथों शर्मनाक ढंग से सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया के बल्लेबाजों की मदद के लिए दो और गेंदबाजों को नेट अभ्यास के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजने का फैसला किया है.

Also Read in
IND VS SA: टीम इंडिया की मदद को 'इन दो' और गेंदबाजों को बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका भेजेगा
वनडे टीम के सदस्य शार्दुल ठाकुर
  • नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर टीम के साथ जुड़ेंगे
  • बतौर नेट अभ्यास तीसरे टेस्ट से पहले टीम का हिस्सा होंगे
  • शार्दुल ठाकुर पहले से ही वनडे टीम का हैं हिस्सा
नई दिल्ली: विराट कोहली एंड कंपनी दक्षिण अफ्रीका में चल रही टेस्ट सीरीज में चाहे जैसा भी प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारती टीम हर उस तरह की मदद प्रदान कर रहा है, जो भी टीम मैनेजमेंट मांग कर रहा है. इसी के तहत सेलेक्टरों ने दो और युवा तेज गेंदबाजों को नेट अभ्यास के लिए तीसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका भेजने का फैसला किया है. दोनों जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे. 
 
आपको ध्यान दिला दें कि इससे पहले बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट की मांग को  मानते हुए दौरा शुरू होने से पहले ही चार गेंदबाजों को नेट अभ्यास कराने के लिए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका भेजने की सहमति दे दी थी. इसके तहत सेलेक्टरों ने मोहम्मद सिराज, मध्य प्रदेश के आवेश खान, दिल्ली के नवदीप सैनी और दिल्ली और केरल के यॉर्कर विशेषज्ञ बासिल थंपी का चयन किया था. इनमें से कुछ पहले से ही भारतीय बल्लेबाजों को जमकर नेट अभ्यास करा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : कोहली का एक और विराट कारनामा! सुनील गावस्कर के बाद 'ऐसा' करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने

अब सेलेक्टरों कोशिश की है कि तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों को और ज्यादा से ज्यादा तेज गेंदबाजी के खिलाफ नेट अभ्यास मिल सके, जिससे सीरीज में 3-0 से सफाए की शर्मिंदगी से बचा जा सके. विराट कोहली एंड कंपनी के लिए अच्छी बात यह है कि तीसरा टेस्ट अब जबकि 24 से शुरू हो रहा है, तो उनके पास अभ्यास के लिए अच्छा खासा समय है. ऐसे में विराट कोहली को छोड़कर कागजी शेर ही साबित हुए बाकी बल्लेबाज 'इस सेवा' का अच्छा फायदा उठा सकते हैं.

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली.

दिल्ली के नवदीप सैनी और महाराष्ट्रट के दाएं हत्था और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल शार्दुल ठाकुर जल्द ही तीसरे टेस्ट से पहले नेट अभ्यास बॉलर के रूप में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. भारतीय बल्लेबाज कितना फायदा उठा पाते हैं, इसका पता तीसरे टेस्ट के बाद ही चलेगा.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com