विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

IND VS SA: 'इन चार खिलाड़ियों' की तीसरे टेस्ट की इलेवन से होगी छुट्टी!

दक्षिण अफ्रीका स्थित सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए, तो जोहांसबर्ग में शुरू होने जा रहे तीसरे टेस्ट में कई बड़े बदलाव फाइनल इलेवन में देखने को मिल सकते हैं.

Also Read in
IND VS SA: 'इन चार खिलाड़ियों' की तीसरे टेस्ट की इलेवन से होगी छुट्टी!
भारतीय टीम का फाइल फोटो
  • तीसरे टेस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी
  • रोहित की जगह रहाणे आएंगे, तो पार्थिव की जगह कार्तिक
  • मुरली विजय और चेतेश्ववर पुजारा की भी हो सकती है छुट्टी
नई दिल्ली: सेंचुरियन टेस्ट में करारी हार और दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज में मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली के जख्मों पर आईसीसी पुरस्कारों ने जरूर कुछ हद तक मरहम लगा दिया हो, लेकिन सीरीज हार का खामियाजा अब तीसरे टेस्ट में कई 'कागजी दिग्गजों' को भुगतना पड़ सकता है. इनमें से कुछ को तो पहले से ही इलेवन से बाहर किए जाने की पूरी उम्मीद थी लेकिन अब छनकर आ रही खबरों पर भरोसा किया जाए, तो जोहांसबर्ग में 24 जनवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से एक दो नहीं बल्कि चार दिग्गजों को फाइनल इलेवन से बाहर बैठाया जा सकता है. 
 
अब या तो आप जानते ही हैं कि दोनों ही टेस्ट मैचों में कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी बॉलरों के सामने नहीं टिक सका. यहां तक कि सेंचुरियन की आसान पिच पर भी इन दिग्गजों की टांय-टांय फिस्स हो गई और भारतीय बल्लेबाज जीत के 287 के उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते, जो हासिल किया जा सकता था. इसका नतीजा अब यह होने जा रहा है कि तीसरे टेस्ट से इन बल्लेबाजों की छुट्टी करीब-करीब तय है. 

यह भी पढ़ें: ...लेकिन 'इन बातों' के चलते विराट कोहली पर उठ रहे हैं सवाल?

इसी कवायद के तहत सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन ही टीम मैनेजमेंट के अनुरोध पर जब सेलेक्टरों  ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को बुलावा भेजा, तो मैच खत्म होने से पहले ही यह साफ हो गया कि तीसरे टेस्ट से पार्थिव पटेल की छुट्टी हो चुकी है. वहीं, केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट से ही क्रिकेट पंडित अजिंक्य रहाणे को न खिलाने की तीखी आलोचना कर रहे हैं. सेंचुरियन में रोहित शर्मा ने भले ही दूसरी पारी में 47 रन बनाए हों, लेकिन उनके लिए भी अब पारी सिर के ऊपर से जा चुका है. 

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली.

बीसीसीआई के दक्षिण अफ्रीका स्थित सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार पार्थिव पटेल और रोहित शर्मा ही नहीं, बल्कि चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की भी चौथे टेस्ट की फाइनल इलवेन से छुट्टी हो सकती है. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com