विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

IND VS SA: अब इस पूर्व ऑलराउंडर ने उठाया विराट कोहली पर सवाल, जोहांसबर्ग में कई बदलाव!

अब जबकि दो तीन बाद विराट कोहली के अंडर में टीम इंडिया 24 से जोहांसबर्ग में अपना सम्मान बचाने की तैयारियों में जुट गई है, तो एक के बाद एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर कप्तान विराट कोहली की फाइल इलेवन की सेलेक्शन पॉलिसी पर सवाल उठा रहे हैं

IND VS SA: अब इस पूर्व ऑलराउंडर ने उठाया विराट कोहली पर सवाल, जोहांसबर्ग में कई बदलाव!
विराट कोहली का फाइल फोटो
  • तीसरे टेस्ट में होंगे कई बदलाव!
  • दिनेश कार्तिक करेंगे कीपिंग, रहाणे भी आएंगे!
  • सलामी जोड़ी पर क्या करेंगे विराट?
नई दिल्ली: अब जबकि दो तीन बाद टीम इंडिया 24 से जोहांसबर्ग में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अपना सम्मान बचाने की तैयारियों में जुट गई है, तो एक के बाद एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर कप्तान विराट कोहली की फाइनल इलेवन की सेलेक्शन पॉलिसी पर सवाल उठाने में कोई न कोई नया नाम जुड़ रहा है. हालांकि, मनोज प्रभाकर पहले ही टीम पर बरस चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने विराट कोहली की टीम सेलेक्शन पॉलिसी पर सवाल उठाया है. अपने समय में बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही नई गेंद के साथ शुरुआत करने वाले मनोज प्रभाकर ने कहा कि सेंचुरियन में भुवनेश्वर कुमार और अजिंक्य रहाणे दोनों को बाहर बैठाने का फैसला पूरी तरह से समझ से परे रहा. 
 
अब यह तो आप जानते ही हैं कि सेंचुरियन टेस्ट के बाद हुई प्रैस कॉन्फ्रैंस में विराट कोहली कैसे टीम सेलेक्शन को लेकर पूछे गए सवालों को लेकर कैसे एकदम से तिलमिला गए थे. तब दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार के सवाल पर विराट कोहली ने पलटवार करते हुए कहा था, 'क्या हम जीत जाते तो ये बेस्ट इलेवन हो जाती. किन ग्यारह खिलाड़ियों को खिलाना है, आप ही बता दीजिए, हम वो ही इलेवन मैदान पर उतारेंगे'. बहरहाल सेंचुरियन में हुई हार के बाद तीखी आलोचना के बाद अंतिम टेस्ट मेंकुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चलिए इन संभावित बदलावों पर नजर दौड़ा लीजिए. 
 

यह भी पढ़ें : IND VS SA: 'इन चार खिलाड़ियों' की तीसरे टेस्ट की इलेवन से होगी छुट्टी!

भुवनेश्वर कुमार की वापसी
वॉन्डरर्स की तेज पिच पर भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है. अभी तक सभी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में  माथापच्ची इस बात को लेकर है कि किसकी जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया जाए.

अजिंक्य रहाणे होंगे शामिल!
अभी तक रोहित शर्मा पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. विदेशों में उनका रिकॉर्ड भी बेहद खराब है. ऐसे में क्या सेंचुरियन के हारे हुए टेस्ट की अंतिम पारी में बनाए 47 रन क्या उनकी जगह बचा पाएंगे क्योंकि अजिंक्य रहाणे को शामिल करने की आवाज हर ओर से आ रही है. रहाणे को रविवार को नेट पर काफी देर अभ्यास कराया गया.

यह भी पढ़ें :  IND VS SA: टीम इंडिया की मदद को 'इन दो' और गेंदबाजों को बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका भेजेगा

दिनेश कार्तिक होंगे कीपर!
पार्थिव पटेल ने सेंचुरियन में अपनी विकेटकीपिंग से बहुत ही ज्यादा निराश किया. जोहांसबर्ग में कौन खेलेगा, यह सेंचुरियन में तभी साफ हो गया था, जब यह खबर आई कि सेलेक्टरों ने मैच खत्म होने से पहले ही दिनेश कार्तिक को बुलावा भेज दिया है.  वांडर्स में उनके पास विकेट के पीछे बेहतर करने के अलावा बल्ले से भी कप्तान विराट कोहली को खुश करने की जिम्मेदारी होगी. 

क्या आएंगे शिखर धवन? 
दोनों ही ओपनर मुरली विजय और लोकेश राहुल सेंचुरियन में नहीं चले. ऐसे में केपटाउन की मुश्किल पिच पर फेल होने के बाद बाहर किए गए शिखर धवन को क्या फिर मौका मिलेगा, ये देखना होगा. वैसे यह भी एक सच है कि तेज पिचों पर शिखर धवन बहुत ही ज्यादा असहज नजर आए हैं. उछाल भारी पिचों पर वह ऐसे बल्लेबाजी करते हैं मानो वह भारतीय पिचों पर बैटिंग कर रहे हों. 

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली. 

पिछले दो टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के सामने वास्तव में कई विकल्प हैं. वैस एक चर्चा यह भी हो रही है कि मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की भी छुट्टी हो सकती है. अब विराट के गुस्से की गाज किस-किस पर करती है, यह मैच शुरू होने से करीब 15 मिनट पहले तभी पता चलेगा, जब फाइनल इलेवन का ऐलान होगा. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ind Vs South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com