T20 World Cup 2026 में रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच पर वह हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. दक्षिण अफ्रीका ने टीम सूर्यकुमार की लगातार 12 जीतों के 'विजय-रथ' को थामते हुए उसे 76 रन से हराकर बहुत ही ज्यादा जोर का झटका दिया है. इससे पहले कुछ ऐसा ही झटका इंग्लैंड ने दिन के पहले मैच में श्रीलंका को दिया था. इन दोनों टीमों की शिकस्त के बाद वर्तमान में सेमीफाइनल की रेस में टीमों में तेजी से बदलाव हुआ है. सुपर-8 राउंड के दूसरे दिन दोनों ही टीमों खासकर टीम इंडिया की जीत बहुत ही ज्यादा अप्रत्याशित रही. कम से कम 76 रनों से हार के बारे में तो शायद ही किसी न सोचा हो. और कुछ ऐसा ही पल्लेकल में चिर-परिचित हालात में इंग्लैंड के हाथों श्रीलंका की 51 रन की हार के बारे में भी कहा जा सकता है. इसका असर यह हुआ है कि वर्तमान में टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में पीछे चला गया है.
टीम इंडिया चार की रेस से वर्तमान में बाहर!
अभी सुपर-8 राउंड का आगाज हुआ ही है, लेकिन दो दिन के बाद चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों की रेस में फिलहाल भारत नहीं है. अब इसमें दक्षिण अफ्रीका सबसे आगे है, तो दूसरे नंबर पर ग्रुप 2 की टीम इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है. वहीं, न्यूजीलैंड तीसरे और पाकिस्तान वर्तमान में चौथे नंबर की टीम बनी हुई है. सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो, तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के एक-एक प्वाइंट है. बहरहाल, भारत को निराश होने की जरूरत नहीं है. अगर टीम इंडिया यहां से अपने दोनों मैच जीतने में सफल रहती, तो वह अंतिम चार में पहुंच जाएगी. लेकिन ऐसा तभी होगा, जब किसी और टीम के उसके बराबर चार अंक न हों. और अगर ऐसा होता है, तो भारत को अपना नेट रन-रेट बेहतर करना होगा.
इन तारीखों को हैं भारत के बचे दो मैच
दक्षिण अफ्रीका से सुपर-8 राउंड के पहले मैच में हार के बाद भारत के लिए हालात तुलनात्मक रूप से मुश्किल हो गए हैं. लेकिन भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने ग्रुप में नंबर-2 टीम बनना होगा. भारत के सुपर-8 राउंड में दो मैच खेलने बाकी हैं. तीन दिन बाद उसे चेन्नई में उस जिंबाब्वे से खेलना है, जिसने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को चौंकाया है, तो 1 मार्च को टीम इंडिया की टक्कर विंडीज से होगी. अब देखना होगा कि इन मैचों में भारत कैसा प्रदर्शन करता है.
सुपर-8 राउंड में टीमों की प्वाइंट्स टेबल देखें

ग्रुप 2 की तस्वीर भी देख लें

यह भी पढ़ें: 'मैच पावरप्ले में जीता नहीं जाता, लेकिन हारा जरूर जा सकता है', हारकर टूट गए कैप्टन सूर्यकुमार यादव?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं