विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2023

Ind vs NZ, 1st ODI: दोस्तों ने दिया परफॉरमर मोहम्मद सिराज को भावुक संदेश, मां ने जतायी यह इच्छा, video

India vs New Zealand, 1st ODI: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कीवियों के खिलाफ पहले वनडे में दिखाया कि उनका स्तर अब व्हाइट बॉल फौरमेट में किसी विश्व स्तरीय पेसर का हो चला है

Ind vs NZ, 1st ODI: दोस्तों ने दिया परफॉरमर मोहम्मद सिराज को भावुक संदेश, मां ने जतायी यह इच्छा, video
भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज
  • पहले वनडे में मोहम्मद सिराज का जलवा
  • खट्टे किए कीवी बल्लेबाजों के दांत
  • सिराज ने चटकाए 4 विकेट
नई दिल्ली:

हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने घरेलू मैदान पर न केवल खेले, बल्कि जब खेले तो उसके अपने तो दर्शकदीर्घा में मौजूद हो हीं, साथ ही वह अपने प्रदर्शन से उन्हें गौरव का भी एहसास कराए. और इस मामले में मोहम्मद सिराज  भी (Mohmammed Siraj) भी कोई अपवाद नहीं हैं. सिराज घरेलू मैदान पर प्लेयर ऑफ द मैच भले ही बन सके हों, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए पहले वनडे (Ind vs NZ 1st ODI) में उन्हें अपने प्रदर्शन से उन्होंने अपने परिवार और करोड़ों भारतीयों को गौरव का एहसास कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी. अगर भारत हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में जीत हासिल करने में सफल रहा, तो इसमें मोहम्मद सिराज का भी अहम योगदान रहा. सिराज ने दिखाया कि  समय गुजरने और मैच दर मैच के साथ वह अब एक ऐसे गेंदबाज में तब्दील हो रहे हैं, जो बैटिंग पिचों पर भी अपनी पेस, सीम और स्विंग से सामने वाले बल्लेबाजों के दांत खट्टा करना बखूबी जानता है. 

एक हाईस्कोरिंग मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने चार विकेट ही नहीं चटकाए, बल्कि उनका इकॉनमी-रेट (4.60) भी सभी भारतीय गेंदबाजों में सबसे शानदार रहा और उनकी गेंदों की परिपक्वता का स्तर कोई भी साफ महसूस कर सकता था. बहरहाल, सिराज के लिए निजी तौर पर यह बहुत ही सुकून देने वाला रहा कि उनके मैच का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकदीर्घा में उनके नजदीकी दोस्त, उनकी मां और उनकी दादी भी उपस्थिति रहीं. 

बीसीसीआई ने इन सभी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें उनके सभी दोस्तों उनके साथ अपने किस्से-कहानियों के बारे में बताया है. सिराज के ये ज्यादातर दोस्त उनके वे दोस्त रहे, जिन्होंने उनके साथ बचपन के दिन गुजारे और इन्होंने सिराज के सपने को भी साझा किया. उनके एक दोस्त ने बताया कि सिराज का यह सपना था कि वह अपने परिवार के सामने घरेलू मैदान पर देश के लिए खेलें और निश्चित ही ये पल होते हैं, जो खिलाड़ी विशेष के जीवन में एक धरोहर से कम नहीं होते और हमेशा उसकी यादों में बस जाते हैं. उनकी मां ने कहा कि मैं दुआ करती हूं कि उनका बेटा और आगे जाए और विश्व कप खेले. 
 

ये भी पढ़े- 

Hashim Amla Retirement: हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को कहा अलविदा, डी विलियर्स ने किया इमोशनल ट्वीट

Women's U-19 Wc: भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर सिक्स में जगह हुई पक्की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, India Vs New Zealand 01/24/2023 Innz01242023219588, Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad, Cricket, India Vs New Zealand 01/18/2023 Innz01182023219586
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com