Shivam Dube's bliestring Inning: जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ (Ind vs Ban) एंटिगा के सर विव रिचर्ड्स ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में न्योता पाने के बाद भले ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सस्ते में आउट हो गए, लेकिन बाकी ज्यादातर बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया. हार्दिक पांड्या (नाबाद 50 रन, 27 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) ने मैच में अंतर पैदा करने वाली बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अपने प्रचंड प्रहारों से फैंस का दिल जीत लिया लेफ्टी शिवम दुबे (34 रन, 24 गेंद, 3 छक्के) ने, जिन्होंने चौका एक भी नहीं लगाया, लेकिन छक्के ऐसे लगाए कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गईं.
डगआउट से उठकर देखने लगे सूर्यकुमार यादव
यूं तो दुबे के दोनों शुरुआती छक्के बेहतरीन थे, लेकिन उन्होंने पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर तंजीम हसन की स्लओर गेंद पर जो छक्का जड़ा, वह दुबे के बल्ले पर ऐसे बीचो-बीच आया कि गेंद एकदम चांद-तारा बन गई. और फैंस के मुंह से यही निकला, "अरे यह तो छ्क्का नहीं, अट्ठा है." इस छक्के ने इतनी प्रचंड ऊंचाई और लंबाई पकड़ी कि डगआउट में बैठे सूर्यकुमार यादव और बाकी खिलाड़ी उठकर छक्का देखने पर मजबूर हो गए.
सूर्यकुमार यादव के छक्कों ने फैंस को मुरीद बना लिया
शिवम दुबे का शानदार छक्का ,एकदम कड़क !!
— Pawan Kumar (@Pawan_Kumar3) June 22, 2024
Shivam Dubey 3rd 6#INDvsBNG #t20cw24 pic.twitter.com/kGWBFwVpMN
फैंस दुबे की जमकर तारीफ कर रहे हैं
अच्छा खेला शिवम दुबे , आत्मविश्वास अच्छा दिखा !!#INDvsBAN pic.twitter.com/CR9yT5BUUM
— KrrishnaX (@Krrishnahu) June 22, 2024
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं