विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2021

जो रूट ने ICC Test Rankings में विराट कोहली को पछाड़ा, 4 साल बाद किया ऐसा कारनामा, देखें टॉप 10

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat KOhli) आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग (ICC test Ranking) में 5वें स्थान पर खिसक गए वहीं चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले जो रूट (Joe Root) ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. बता दें कि साल 2017 के बाद पहली बार जो रूट भारतीय दिग्गज कोहली से आगे निकले हैं. 

जो रूट ने ICC Test Rankings में विराट कोहली को पछाड़ा, 4 साल बाद किया ऐसा कारनामा, देखें टॉप 10
जो रूट ने टेस्ट रैंकिंग में पछाड़ा विराट कोहली को, 4 साल बाद किया ऐसा कारनामा
  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट से आगे निकले जो रूट
  • जो रूट टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर
  • विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंचे

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat KOhli) आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग (ICC test Ranking) में 5वें स्थान पर खिसक गए वहीं चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले जो रूट (Joe Root) ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. बता दें कि साल 2017 के बाद पहली बार जो रूट भारतीय दिग्गज कोहली से आगे निकले हैं. न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पहले नंबर पर बरकरार है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं जिनके 919 अंक हैं.

IPL 2021 Auction कब, कहां और कितने बजे से, जानिए लाइव टेलीकास्ट कहां होगा, पूरी डिटेल्स

भारत के खिलाफ जो रूट ने पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की है और 218 रन बनाने में सफल रहे. रूट का करियर में यह 100वां टेस्ट था. टेस्ट मैच के 100वें मैच में शतक जमाने वाले रूट दुनिया के 9वें बल्लेबाज भी बन गए हैं. इसके अलावा रूट 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.

PAK vs SA: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं कई दिलचस्प रिकॉर्ड, बाबर आजम के पास इतिहास रचने का मौका

स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने 878 अंक  के साथ चौथे नंबर पर हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम की बात की जाए तो कोहली के बाद छठे नंबर पर हैं. आजम के पास इस समय टेस्ट रैंकिंग में 760 अंक हैं. 

भारत के दिवार चेतेश्वर पुजारा 754 अंक के साथ सांतवें नंबर पर हैं. इसके अलावा टॉप 10 में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी मौजूद हैं. वॉर्नर 10वें नंबर पर काबिज हैं. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Joseph Edward Root, International Cricket Council, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com