विज्ञापन

'बेस्ट टी20 खिलाड़ी बनना चाहता हूं', भारत के खिलाफ धमाके के बाद गरजे रदरफोर्ड, जानें क्या कुछ कहा

भारत के खिलाफ जीत के बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने कहा मैंने खुद से वादा किया था कि मैं टी20 फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहता हूं. अब यह देखकर अच्छा लग रहा है कि मेरी मेहनत मैदान पर नजर आ रही है.

'बेस्ट टी20 खिलाड़ी बनना चाहता हूं', भारत के खिलाफ धमाके के बाद गरजे रदरफोर्ड, जानें क्या कुछ कहा
शेरफेन रदरफोर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (नौ अक्टूबर 2026) को रांची में खेला गया. जहां भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम नौ गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड का बल्ला भी खूब चला. टीम के लिए उन्होंने 37 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मुकाबले के दौरान मानसिकता बिल्कुल साफ थी. बोर्ड पर काफी रन टंगे हुए थे. मगर विकेट बल्लेबाजी के लिए मुफीद थी. शुरुआत में हमने जरूर कुछ विकेट गंवाए, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी था सकारात्मक सोच और अच्छे इरादे के साथ खेलते रहना.'

जारी साल रदरफोर्ड के लिए टी20 फॉर्मेट में काफी शानदार गुजर रहा है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं जानता ही नहीं था कि यह मेरा सर्वश्रेष्ठ साल है. मैं लगातार कठिन परिश्रम कर रहा हूं. मैंने खुद से वादा किया है कि मैं टी20 फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहता हूं. अब यह देखकर अच्छा लग रहा है कि मेरी मेहनत मैदान पर नजर आ रही है.'

मैच की परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजी के लिहाज से विकेट अच्छा था. हम पहले से जानते थे कि यहां बड़ा स्कोर बन सकता है. गेंदबाजी के दौरान हम उन्हें जितना संभव हो सके, उतना छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास कर रहे थे. मगर आखिरी के पांच ओवरों में वह मैच को हमसे दूर खिंचने में कामयाब रहे. बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हमारा प्रयास रहता है कि हम गेंदबाजों की कमी को पुरा करें. '

शाई होप के साथ हुई साझेदारी पर रदरफोर्ड ने कहा, 'हम बस खेल का लुत्फ उठाना चाहना थे. मैंने उनसे (होप) कहा हम जितनी ज्यादा गेंदें खेल सकते हैं. हमें खेलने का प्रयास करना चाहिए. स्वाभाविक तौर पर मैं तेजी से रन बनाने वाला बल्लेबाज हूं. मैं जानता था कि शाई दूसरे छोर पर मौजूद हैं तो मेरे लिए काफी अच्छा है. क्योंकि मैं पूरी आजादी के साथ खेल सकता हूं और वह अंत तक जमे रह सकते हैं.'

होप की सराहना करते हुए रदरफोर्ड ने कहा, 'उनकी प्रशंसा के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. वह शानदार खिलाड़ी हैं. मैं उन्हें देखकर हमेशा सोचता हूं कि वह इतनी निरंतरता और सहजता के साथ बार-बार कैसे कर लेते हैं. उन्हें देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है.'

यह भी पढ़ें- 7 चौके, 7 छक्के, रांची में आया रदरफोर्ड का तूफान, 227 के स्ट्राइक रेट से ठोके रिकॉर्ड रन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Sherfane Eviston Rutherford, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com