वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने रांची में धमाका कर दिया है. भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए रदरफोर्ड का बल्ला खूब चला. उनकी आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपनी टीम के लिए उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 227.02 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से सात चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
रदरफोर्ड ने हासिल की विशेष उपलब्धि
मैच के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड ने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की. वह भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर जॉनसन चार्ल्स का नाम आता है. जिन्होंने साल 2016 में भारत के खिलाफ लॉडरहिल में महज 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी.
जॉनसन चार्ल्स के बाद दूसरे स्थान पर कुल चार बल्लेबाज काबिज हैं. जिसमें एविन लुईस, निकोलस पूरन, शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड का नाम शामिल है. इन चारों ही बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक मुकाबले में क्रमशः 24-24 गेंदों में फिफ्टी जमाई है.
T20I में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के लिहाज से)
20 गेंद - जॉनसन चार्ल्स - लॉडरहिल - 2016
24 गेंद - एविन लुईस - किंग्सटन - 2017
24 गेंद - निकोलस पूरन - चेन्नई - 2018
24 गेंद - शाई होप - रांची - 2026
24 गेंद - शेरफेन रदरफोर्ड - रांची - 2026
यह भी पढ़ें- बल्लेबाजी में कौन रहा हीट, कौन रहा फ्लॉप? सैमसन, तिलक, 'सरंपच साहब' और किशन ने तो लूट ली महफिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं