युजवेंद्र चहल शॉर्टर फॉर्मेट में टीम इंडिया के नियमित सदस्य बन चुके हैं (फाइल फोटो)
- कहा, मैं और तनिष्का केवल अच्छे दोस्त हैं
- मैं शादी करने नहीं जा रहा हूं
- मीडिया और फैंस, कृपया ऐसी खबरें फैलाना बंद करें
नई दिल्ली:
भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों का फिल्म अभिनेत्रियों के साथ 'मेल' कोई नया नहीं है. मीडिया में आए दिन ऐसी खबरें सुर्खियां बटोरती हैं. टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक्ट्रेस तनिष्का कपूर के साथ डेट करने की खबरें हाल ही में मीडिया में सामने आई थीं. कुछ खबरों में तो यह भी दावा किया गया था कि ये दोनों जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. तनिष्का दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस हैं. मीडिया में आई इन रिपोर्ट्स को लेकर चहल ने एक ट्वीट करके सफाई दी है. इस ट्वीट में चहल ने कहा है कि वे और तनिष्का केवल अच्छे दोस्त हैं और इससे अधिक कुछ भी नहीं. उन्होंने मीडिया से इस तरह की अफवाहों को न फैलाने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के डीन जोंस ने इस युवा स्पिनर को बताया युजवेंद्र चहल से बेहतर...
अपने ट्वीट में चहल ने लिखा, 'आप सब कैसे हैं. यह संदेश में अपनी ओर से देना चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा है. मैं शादी नहीं करने जा रहा हूं. तनिष्का और मैं, केवल अच्छे दोस्त हैं. मैं सभी मीडिया हाउस और प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि ऐसी खबर को फैलाना और वायरल करना बंद करें. मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी और मेरा सम्मान करेंगे. कृपया मेरे विवाह के बारे में कुछ भी पोस्ट करना बंद करिये. यह पूरी तरह आधारहीन हैं. कोइ भी चीज पोस्ट करने से पहले इसकी पुष्टि जरूर करें. धन्यवाद. आप सभी को प्यार. '
वीडियो: गावस्कर ने कुलदीप और चहल को बताया निडर गेंदबाज
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में चहल रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेल रहे हैं. आरसीबी ने नीलामी में उन्हें 6 करोड़ रुपये की राशि में रीटेन किया है. लेग स्पिनर चहल ने अब तक टूर्नामेंट में पांच विकेट हासिल किए है और उनका इकोनॉमी रेट करीब 8.41 का है. आईपीएल 2016 के सीजन में चहल गेंद से बेहद कामयाब रहे थे. उन्होंने 2016 के सीजन में 21 विकेट हासिल किए थे और विकेटों के मामले में दूसरे स्थान पर रहे थे. आईपीएल के पिछले सीजन में चहल ने 14 विकेट हासिल किए थे.

— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) April 23, 2018

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yuzvendra Chahal, Actress Tanishka Kapoor, Tweet, IPL 2018