विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2021

पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भारतीय टीम को सराहा, पाकिस्तान की बड़ी खामी का जिक्र कर बोले कि...

मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने इस सीरीज का पूरा आनंद लिया. भारतीय टीम का मनोबल गिरा हुआ था लेकिन उसने श्रृंखला में जिस तरह से शानदार वापसी की वह लाजवाब थी.

पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भारतीय टीम को सराहा, पाकिस्तान की बड़ी खामी का जिक्र कर बोले कि...
मोहम्मद हफीज ने हाल ही में कई शानदार पारियां खेली हैं
कराची:

ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पटकने के बाद पूरी दुनिया टीम रहाणे (Ajinkya Rahane) की मुरीद हो गयी है. और पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर भी कोई अपवाद नहीं. पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की टेस्ट श्रृंखला में जीत की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा को निखारने की उचित व्यवस्था के कारण ही यह संभव हो पाया. हफीज (Mohammad Hafeez) ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने के लिये प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं है तथा युवाओं के कौशल को उचित तरीके से निखारना अधिक महत्वपूर्ण है, जबकि पाकिस्तान में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को निखारने की अच्छी व्यवस्था नहीं है.

यह भी पढ़ें:   लगी चोटों पर पुजारा दो साल की बेटी की मासूम प्रतिक्रिया से हुए भावुक, आप भी इमोशनल हो जाएंगे

हफीज ने पत्रकारों से कहा, ‘मैंने इस सीरीज का पूरा आनंद लिया. भारतीय टीम का मनोबल गिरा हुआ था लेकिन उसने श्रृंखला में जिस तरह से शानदार वापसी की वह लाजवाब थी भारत 36 रन पर आउट होने और अपने कप्तान की अनुपस्थिति के बावजूद भी इसलिए वापसी कर पाया क्योंकि उसके नये और युवा खिलाड़ियों को अच्छी तरह से तैयार किया गया है.'

यह भी पढ़ें:  हैदराबाद पहुंचने पर सिराज हवाई अड्डे से सीधे पिता की कब्र पर श्रृद्धांजलि देने पहुंचे

हफीज ने कहा कि पाकिस्तान में केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिये उचित तरीके से तैयार नहीं किया जाता है. दुर्भाग्य से हमारे पास ऐसी व्यवस्था नहीं है जो हम आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से खिलाड़ी तैयार कर पाएं. यही वजह है कि हमारे कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असफल हो जाते हैं.' पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, इंजमाम उल हक, राशिद लतीफ और मोइन खान ने भी भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत की सराहना की.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Hafeez, Pakistan, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Board Of Control For Cricket In India, Australia Vs India 01/15/2021 Auin01152021195485, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com