विज्ञापन
5 years ago
अबुधाबी:

England vs New Zealand, 1st Semi-Final Live Cricket Score: यूएई में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World में आज अबुधाबी में बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से मुंह से निवाला छीनते हुए उसे पांच विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. वास्तव में 16वें ओवर की समाप्ति के बाद तक इंग्लैंड का मैच पर पूरी तरह से कब्जा था. यहां से किसी ने भी नहीं सोचा था कि सिर्फ अगले तीन ओवरों  में ही इंग्लैंड की दूधिया  भरी रोशनी वाली रात में काला अंधियारा हो जाएगा क्योंकि यहां से न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 24 गेंदों पर 57 रन बनाने थे. 

लेकिन ओपनर डारेल मिशेल (नाबाद 72 रन, 57 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) और आखिरी हमले की अगुवाई करने वाले लेफ्टी जेम्स नीशम (27 रन, 11 गेद, 1 चौका, 3 छ्क्के) ने अंग्रेजों पर ऐसा हमला बोला कि इंग्लिश खेमा त्राहिमाम-त्राहिमाम कर उठा. मानो उसके गेंदबाजों के नर्व-सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया. और क्रिस वोक्स के फेंके आखिरी ओवर में मिशेल ने लगातार दो छक्के जड़कर तस्वीर साफ कर दी. और 19वें ओवर की इस आखिरी गेंद पर पूरा एक ओवर बाकी रहते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली और इंग्लैंड सरे बाजार लुटा सा रह गया. डारेल मिशेल मैन ऑफ द मैच बने.

SCORE BOARD

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत और फाइनल के टिकट के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा. न्यूजीलैंड से न्योता पाने के बाद इंग्लिश ओपनरों जोस बटलर (29) और जॉनी बैर्यस्टो पावर-प्ले के 6 ओवरों में ज्यादा फायदा नहीं उठा सके. इन दोनों ने 5.1 ओवरों में 37 रन जोड़े. लेकिन दोनों ओपनरों के जाने के बाद दोनों लेफ्टी डेविड मलान (41) और खासकर मोईन अली (51) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए ओपनरों की कम गति से पार पा लिया. कीवी विकेटकीपर कोनवे ने भी मलान की पारी में योगदान देते हुए दो कैच छोड़े. एक आसान, एक मुश्किल, लेकिन बड़ा पॉजिटिव न्यूजीलैंड के लिए मोईन अली क आखिर तक नॉटआउट आना रहा. वहीं, सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शायद अभी तक के सफर में सबसे खराब गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया. फील्ड प्लेसिंग में भी विलियसन ने गड़बड़ी हुयी. आखिरी ओवर में उसके सीमर रनों पर अंकुश नहीं लगा सके. जरूरत से ज्यादा शॉर्ट गेंदें या फिर दिशा में बहुत भटकाव. शॉट के लिए जगह इतनी दी, जबकि फील्डर वहीं नहीं थे. सोढ़ी भी भटके हुए दिखे. इन सबका नतीजा यह रहा कि कोटे के 20 ओवरों में इंग्लैंड ने सिर्फ 4 ही विकेट गंवाते हुए 166 के आकड़े को छू लिया. यह एक अच्छा स्कोर था, लेकिन मिशेल और नीशम ने इस आंकड़े पर भी पानी फेर दिया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. मैच में खेली दोनों देशों की वास्तविक इलेवन देख लें: 

इंग्लैंड: 1. इयॉन मोर्गन  (कप्तान) 2. जोस बटलर (विकेटकीपर) 3. जॉनी बैर्यस्टो 4. डेविड मलान 5. मोईन अली 6. सैम बिलिंग्स 7. लियाम लिविंगस्टोन 8. क्रिस वोक्स 9. क्रिस जॉर्डन 10. मार्क वुड 10 आदिल राशिद 11. मार्क वुड

न्यूजीलैंड: 1. केन विलियमसन (कप्तान) 2. मार्टिन गप्टिल 3. डारेल मिशेल 4. डेवोन कॉनवे 5. ग्लेन फिलिप्स 6. जेम्स नीशम 7. मिशले सैंटनर 8. एडम मिल्ने 9. टिम साऊदी 10. ईश सोढ़ी 11. ट्रेंट बोल्ट
 

VIDEO:  ​T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Eoin Joseph Gerard Morgan, Kane Stuart Williamson, Timothy Grant Southee, Joseph Charles Buttler, ICC T20 World Cup 2021, England Vs New Zealand 11/10/2021 Ennz11102021204854, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com