विज्ञापन

21 गेंद और फिफ्टी! संजू सैमसन ने कर दिया कमाल, विराट कोहली वाला कारनामा कर पूरी दुनिया को चौंकाया

संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की है.

21 गेंद और फिफ्टी! संजू सैमसन ने कर दिया कमाल, विराट कोहली वाला कारनामा कर पूरी दुनिया को चौंकाया
संजू सैमसन ने रचा इतिहास
@BCCI/X

रांची में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया है. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और की नहीं बल्कि भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी की है. 'किंग' कोहली ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी. वहीं सैमसन ने अब रांची में 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए उनके विशेष रिकॉर्ड की बराबरी की है. 

41 गेंद में 82 रन बनाने में कामयाब रहे सैमसन

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में संजू सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए कुल 41 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 200.00 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान स्प्रिंगर ने उन्हें अपने जाल में फंसाया. उनका शानदार कैच पूरन ने पकड़ा.

अभिषेक नहीं बिखेर पाए चमक 

क्रिकेट प्रेमियों को होनहार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से रांची में भी एक विस्फोटक पारी की दरकार थी. मगर पारी का आगाज करते हुए दूसरे टी20 मुकाबले में वह कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. टीम के लिए उन्होंने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच 166.66 की स्ट्राइक रेट से 20 रन ही बना पाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का देखने को मिला. 

संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

खबर लिखे जाने तक संजू सैमसन ने भारतीय टीम की तरफ से कुल 74 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 66 पारियों में 27.21 की औसत से 1660 रन निकले हैं. जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल है. 111 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- शाई होप ने रांची में टॉस जीतकर गेंदबाजी ही क्यों चुनी? खेल शुरू होने से पहले उगल दिया राज, श्रेयस का जानें प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com