- जोफ्रा आर्चर ने बताया दिल का हाल
- क्रिकेटर को कॉन्ट्रैक्ट खोने का डर लगा था सताने
- चोट से उबर रहे हैं जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के 27 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के बारे में कौन नहीं जानता है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत ही कम समय में बड़ा नाम कमाया है. मैदान में उनकी सटीक तेज तर्रार गेंदबाजी के सभी लोग कायल हैं. आर्चर के इसी गुण को देखते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने जारी सीजन के लिए उन्हें अपने साथ जोड़ा था, लेकिन चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने की वजह से वह इस सीजन आईपीएल में शिरकत नहीं कर पाए.
आईपीएल में नहीं खेल पाने की दुख के बीच उन्होंने अपनी इंजरी पर जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि किस तरह अपनी इंजरी के दौरान वो एक बार इतना डर गए थे कि उन्हें अपना कॉन्ट्रैक्ट खोने का डर सताने लगा था. डेली मेल की खबर के अनुसार जोफ्रा आर्चर ने बताया कि, 'बीते साल मई में पहले ऑपरेशन के बाद मेरे दाहिने एल्बो में कोई फर्क नहीं पड़ा. जबतक मैंने गेंदबाजी नहीं शुरू की थी तबतक मुझे नहीं पता था कि मेरा ऑपरेशन सफल हुआ है या असफल.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
DC vs SRH: हैदराबाद को दर्द देकर खुश हैं डेविड वॉर्नर, कहा- मुझे उस टीम के खिलाफ...
उन्होंने आगे बताया कि, 'हालांकि साल के आखिरी महीने में दूसरी सर्जरी के बाद चीजें बदलनी लगी. अब करीब पांच महीनें गुजर चूके हैं, और काफी शुकून है. इस दौरान एक समय तो ऐसा लगा कि मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा. लेकिन अब मैं वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. जीवन में जब इस तरह की परिस्थितियां आती हैं तो डर स्वभाविक है.'
बता दें आर्चर पिछले काफी अर्से से इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कई अहम टूर्नामेंट भी गंवाए हैं. बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए अबतक 13 टेस्ट मैच खेलते हुए 24 पारियों में 42 विकेट, 17 वनडे मैच खेलते हुए 17 पारियों में 30 विकेट और 12 T20I मैच खेलते हुए 12 पारियों में 14 सफलता प्राप्त की है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं