विज्ञापन

21 छक्के, 202 रन, जैकब्स इस विश्व रिकॉर्ड से चूके, जानें मिनी ऑक्शन से पहले आज कितनी संभावित आईपीएल वैल्यू

बेवन जैकब्स का यह प्रदर्शन तब आया है, जब अगले महीने आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन होने जा रही है. और इतिहास गवाह है कि जब ऐसा प्रदर्शन नीलामी से ठीक पहले आता है, तो खिलाड़ी को क्या इनाम मिलता है या मिलता रहा है

21 छक्के, 202 रन,  जैकब्स इस विश्व रिकॉर्ड से चूके, जानें मिनी ऑक्शन से पहले आज कितनी संभावित आईपीएल वैल्यू
न्यूजीलैंड बल्लेबाज बेवन जैकब्स
source: X

हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड बल्लेबाज बेवन जैकब्स ने एक और ब्लास्ट गुरुवार को कर दिया है. उन्होंने विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ 135 रन बनाने के बाद  घरेलू 50-ओवर की फोर्ड ट्रॉफी में ओटागो के खिलाफ सिर्फ 137 गेंदों में नाबाद 202 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपने खेल को एक नया आयाम दिया. ईडन पार्क में चौथे नंबर पर उतरकर, जैकॉब्स ने अद्भुत शॉट-मेकिंग का प्रदर्शन करते हुए ओटागो के गेंदबाजों की बुरी तरह धुलाई की. और अपने पहले लिस्ट-ए शतक को दोहरे शतक में बदल दिया. उन्होंने अपनी इस बारी में 21 छक्के जड़े. यह किसी भी न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज द्वारा लिस्ट-ए पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. जैकॉब्स विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ दो छक्के दूर रह गए. यह विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट है, जिन्होंने 2018 में सिडनी में क्वींसलैंड के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 148 गेंदों में 257 रनों की पारी के दौरान 23 छक्के लगाए थे.

सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने जैकब्स

जैकब्स,  जैमी हाव (2012), मार्टिन गप्टिल (2015) और चाड बोवेस (2024) के बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले केवल चौथे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं. जैकब्स के करियर का यह केवल 33वां लिस्ट-ए मैच था. गेंद को करारा प्रहार करने के लिए प्रसिद्ध जैकब्स ने साल 2024 के अंत में अपने पदार्पण के बाद से न्यूज़ीलैंड के लिए 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. हालांकि, उन्होंने अभी तक वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण नहीं किया है.

लिस्ट A मैच ( घरेलू या अंतरराष्ट्रीय 50 ओवर के मैच) में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 3 बल्लेबाज

बल्लेबाजछक्केस्कोरगेंदेंटीमबनाम/साल
डी'आर्सी शॉर्ट23257148वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाक्वींसलैंड/2018
बेवन जैकब्स21202*137ऑकलैंड एसेसओटागो वोल्ट्स/2026
इयोन मॉर्गन1714871इंग्लैंडअफगानिस्तान/2019

भारतीय रुपयों में बेवन जैकब्स की आज की कीमत

आईपीएल नीलामी में किसी खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी खरीदते समय उसकी टी20 बल्लेबाजी औसत, स्ट्राइक रेट, खेले गए मैचों के अनुभव, संभावित नेतृत्व गुण और कमर्शियल/ब्रांड अपील (फैन व टीवी दर्शक आकर्षण) जैसे गुणांकों के योग के रूप में आंकती हैं.  वहीं,  दूसरी लेयर के तहत WAR (Wins Above Replacement) और संदर्भ-आधारित मैच इम्पैक्ट है, तो नीलामी ढांचा और इम्पैक्ट प्लेयर समायोजन का भी आंकलन खरीदते समय किया जाता है. 

इनमें पहला पैमाना पिछले 12–18 महीनों की टी20 फॉर्म है, करियर के पुराने आंकड़ों और गैर-टी20 प्रारूपों से कहीं अधिक मायने रखती है. दूसरा पैमाना भूमिका की दुर्लभता है, जिसके चलते डेथ ओवर फिनिशर, कलाई के स्पिनर और असली ऑलराउंडर अपेक्षाकृत ऊंचे दाम पाते हैं. तीसरा पैमाना स्क्वाड फिट और इम्पैक्ट प्लेयर नियम है.

इन सभी पहलुओं पर अगर जैकब्स 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरते हैं और टीमों के बीच उन्हें लेकर होड़ मचती है, तो उनकी बोली 3-4 करोड़ रुपये के बीच जा सकती है.
 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bevon-John Jacobs, IPL 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com