- हैदराबाद को दर्द देकर खुश हैं डेविड वॉर्नर
- कहा- मुकाबले के दौरान एक्स्ट्रा मोटिवेशन की जरूरत नहीं थी
- इस सीजन से पहले एसआरएच की टीम का हिस्सा थे वॉर्नर
बीते कल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ जबरदस्त रंग में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए 58 गेंदों का सामना करते हुए 92 रनों की नाबाद उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और तीन बेहतरीन छक्के निकले. एसआरएच के खिलाफ खेली गई इस उम्दा अर्धशतकीय पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
मैच के पश्चात् एसआरएच के खिलाफ खेली गई उम्दा पारी की चमक भी उनके चेहरे पर देखी गई. उन्होंने कहा हमने देखा है कि पहले क्या हुआ था. ऐसे में मुझे मुकाबले के दौरान एक्स्ट्रा मोटिवेशन की जरूरत नहीं थी. उन्होंने कहा, 'पिच शानदार थी. मैं जानता था यदि मैं अपने स्ट्रोक्स खेलूंगा, तो सब कुछ ठीक होगा. चुनौती सिर्फ मुंबई के मौसम की थी, जो काफी गर्म है. दूसरे छोर पर पॉवेल शानदार रंग में थे. उसे खेलते देखकर बहुत आनंद आया.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
DC vs SRH: डेविड वॉर्नर के इस अजीबोगरीब शॉट से दंग रह गए लोग, क्या आपने देखा? Video
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उस टीम के खिलाफ खेलने के लिए एक्स्ट्रा मोटिवेशन की जरूरत नहीं थी. हम सभी जानते हैं कि इससे पहले क्या हुआ था. मैच में जीत हासिल करना ही मेरे लिए सबसे शानदार पल रहा.
बता दें जारी सीजन से पहले वॉर्नर हैदराबाद की टीम का हिस्सा हुआ करते थे. उनकी अगुवाई में एसआरएच ने साल 2016 में आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया था, लेकिन उनके और फ्रेंचाइजी के बीच पिछले सीजन अनबन होनी की वजह से उन्हें पहले पहल कप्तानी के पद से हटाया गया. उसके पश्चात् उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. यही फ्रेंचाइजी इस साल मेगा ऑक्शन में सामने भी नहीं आई.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं