- पंजाब को दिल्ली के खिलाफ मिली हार
- लिविंगस्टोन की गेंदबाजी से खुश हुए जाफर
- बीते कल लिविंगस्टोन ने तीन विकेट चटकाए
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ हुई. इस मुकाबले में डीसी की टीम को जरुर विजयश्री हासिल हुई, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है. दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाजों को पंजाब के गेंदबाजों ने हमेशा बांधे रखा और 160 रनों के उपर नहीं जानें दिया. पंजाब के इस बेहतरीन गेंदबाजी में 28 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) का प्रमुख योगदान रहा. उन्होंने टीम के लिए चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 27 रन खर्च कर तीन अहम सफलता प्राप्त की. लिविंगस्टोन ने दिल्ली के जिन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया उसमें खतरनाक ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, कैप्टन पंत और पिच हीटर रोवमैन पॉवेल का विकेट शामिल रहा.
लियाम लिविंगस्टोन ने वॉर्नर और पंत को ऑफ स्पिन गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके पश्चात् उन्होंने विस्फोटक कैरेबियन बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को लेग स्पिन पर चलता किया. मैच के दौरान लिविंगस्टोन के ऑफ और लेग स्पिन के तालमेल को देख लोग काफी हैरान नजर आए. टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) भी लिविंगस्टोन के इस गेंदबाजी कौशल से काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना विचार साझा किया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Livingstone after dismissing Warner and Pant with off spin and Powell with leg spin #DCvPBKS #IPL2022 pic.twitter.com/ZL7vMmY5x8
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 16, 2022
हम भी हैं जोश में: पंजाब के खिलाफ जीत मिलते ही ड्रेसिंग में दहाड़ने लगे कोच रिकी पोंटिंग, देखें Video
भारतीय बल्लेबाज ने बाबा राम रहीम का एक वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'लिविंगस्टोन, वॉर्नर और पंत को ऑफ स्पिन और पॉवेल को लेग स्पिन पर आउट करने के बाद.'
दरअसल जाफर ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में बाबा राम रहीम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'हम लेग स्पिनर थे और ऑफ स्पिनर भी. हम विकेटकीपर थे और फील्डर भी. हमें कहीं भी रख दो. हम ऑलराउंडर थे और ऑलराउंडर ही हमें पसंद आते हैं.'
IPL में गदर मचा रहे रिद्धिमान साहा की इस टीम में हुई वापसी, क्वार्टर फाइनल में बिखेरेंगे जलवा
बात करें कल के मुकाबले के बारे में तो दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था. वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी. इस तरह पंजाब को इस मुकाबले में 17 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं