विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

तो दोस्तों आज के इस मुकाबले में बस इतना ही, एक बार फिर होगी आपसे कल मुलाक़ात कोलकाता और बैंगलोर के मुकाबले के दौरान जो कि दुबई में खेला जाना है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त, टाटा बाय-बाय...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रुतूराज गायकवाड को दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि ये मेरी ज़िन्दगी की सबसे बेहतरीन पारी है| मेरे सभी सीनियर वहां पर आउट हो गए थे और मुझपर एक बड़ी ज़िम्मेदारी आ गई थी, खुश हूँ कि उस ज़िम्मेदारी को बाखूबी निभा सका| आगे कहा कि माही भाई से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है साथ ही मैनेजमेंट से काफी समर्थन मिला जिसकी वजह से मुझमें आत्म्विशाव्स बढ़ा है| ये भी बताया कि मैंने गेंदबाजों को पिक किया और गन्दी गेंदों का शिकार किया|

मैच जीतकर बात करने आए चेन्नई टीम के कप्तान एम एस धोनी ने बताया कि हाँ हमारे 30 रनों के स्कोर पर 3 विकेट ज़रूर गिर गए थे लेकिन हमने एक सम्मानजनक स्कोर बोर्ड पर तो लगा दिया था| आगे धोनी ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार तरह से अपने खेल को पहले सजाया और जैसे उन्हें मौका मिला उन्होंने बड़े शॉट भी लगाए| वहीँ अंत में ब्रावो ने भी लास्ट में अपना काम कर दिया जिसके कारण हम 150 के पार पहुँच सके| जिसके बाद गेंदबाज़ी में हमारे सभी गेंदबाज़ ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिया| आगे एम एस ने अंबाति रायुडू के बारे में बोला कि फ़िलहाल वो अब ठीक है उन्हें बस हाथ में चोट आई है और वो अगले मुकाबले में पूरी तरह फिट होकर खेलते हुए नज़र आएगे|

मुकाबले में शिकस्त खाने के बाद मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने बताया कि हमने शुरुआत में ही अपने अहम बल्लेबाजों को गँवा दिया था| पिच तो बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी लेकिन हमे साझेदारी ना मिलने से मुकाबले को गँवा दिया| जब मैं क्रीज़ पर खेल रहा था तो मेरे दिमाग में बस यही बात थी कि ख़राब गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुँचाना है जबकि अच्छी गेंद पर भी कुछ बड़े हिट लगाने का प्रयास करते रहना है| जाते-जाते पोलार्ड ने कहा कि सौरभ ने अच्छी बल्लेबाज़ी किया लेकिन एक छोर से किसी का साथ ना मिलना हमने मुकाबले में पीछे रह गए|

सुपर सन्डे रहा एमएस धोनी और उनकी सेना के नाम| एक समय चेन्नई की टीम भी महज़ 24 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन वहां से रुतुराज और जडेजा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने चेन्नई को मोमेंटम प्रदान किया और फिर उसी मोमेंटम का फायदा अंत में ब्रावो ने उठाया और स्कोरबोर्ड पर 156 रन लगा दिया| देखा जाए तो इस रन चेज़ को असफल करने में चेन्नई के कप्तान धोनी की एक अहम भूमिका रही| जिस तरह से उन्होंने समय समय पर गेंदबाजी में परिवर्तन किया और वो विकेट लेकर आया, काबिले तारीफ था| ब्रावो और हेज़लवुड इन दोनों ने बता दिया कि अनुभव किसे कहा जाता है| दोनों ही अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए दिखे जिसकी वजह से मुंबई इस रन चेज़ में 20 रनों से पीछे रह गई|

सौरभ तिवारी (50) एक तरफ से टिककर खेलते चले गए लेकिन दूसरे छोर से उनको किसी भी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला| डी कॉक, अनमोलप्रीत, किशन और पोलार्ड इन चारो बल्लेबाजों को स्टार्ट ज़रूर मिला लेकिन कोई भी इस स्टार्ट को बड़े और उपयोगी स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया| हालाँकि इन सबके बीच हमें एक बात ये समझनी होगी कि मुंबई के लिए ना ही इस मुकाबले में रोहित थे और ना ही हार्दिक, अगर ये दो खिलाड़ी इस मुकाबले में होते तो पक्का ही इस मैच का नतीजा कुछ अलग हो सकता था|

इंडियन टी 20 लीग के दूसरे लेग का पहला मुकाबला चेन्नई ने रनों से जीत लिया है| साथ ही साथ धोनी सेना ने अपने खाते में दो अंक जोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में 12 अंक हासिल कर लिया| इसी जीत के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चली गई है| मुकाबला लगभग मुंबई के पक्ष में था लेकिन पहली पारी के आखिरी दो ओवर में चेन्नई ने 39 रन मारकर मोमेंटम को अपनी ओर मोड़ दिया| 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत काफी हद तक चेन्नई के तरह ही रही| टीम लगातार छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और नेट रन रेट को पकड़ने में भी असफल हो गई|

19.6 ओवर (1 रन) जसप्रीत बुमराह को ड्वेन ब्रावो: सिंगल और इसी के साथ चेन्नई ने 20 रनों से जीत लिया एक अहम मुकाबला| लेग साइड पर खेला, फील्डर वहां थे, एक ही रन मिला|

19.5 ओवर (0 रन) जसप्रीत बुमराह को ड्वेन ब्रावो: जड़ में डाली गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|

19.4 ओवर (0 रन) राहुल चाहर को ड्वेन ब्रावो: आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट ब्रावो के खाते में गई| शानदार कैच शॉर्ट मिड विकेट पर रैना द्वारा| बिना खाता खोले चाहर लौट गए पवेलियन| धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मारा| हवा में थी गेंद जहाँ रैना खड़े थे और उन्होंने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए एक लो कैच पकड लिया|

19.3 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो:  लॉन्ग ऑफ़ पर खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया| CSK vs MI: Match 30: FIFTY! Saurabh Tiwary completes 50 (40b, 5x4, 0x6). MI 135/7 (19.3 Ovs). Target: 157; RRR: 44.00

19.2 ओवर (0 रन) एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: आउट!!! कैच आउट!!! एडम मिलने 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ब्रावो के हाथ लगी दूसरी विकेट| मुंबई को लगा साठवां झटका| चेन्नई के दर्शकों में ख़ुशी की लहर छाती हुई| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर नीचे मौजूद जिन्होंने पकड़ा कैच| 134/7 मुंबई| अब 4 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 23 रन चाहिए| CSK vs MI: Match 30: WICKET! Adam Milne c sub Krishnappa Gowtham b Dwayne Bravo 15 (15b, 0x4, 1x6). MI 134/7 (19.2 Ov). Target: 157; RRR: 34.50

19.1 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: यॉर्कर लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| अब 5 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 23 रन चाहिए|

18.6 ओवर (0 रन) एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| अब 6 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 24 रन चाहिए|

18.6 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: वाइड!!! एक और बार ऑफ स्टंप के बाहर डाल बैठे गेंदबाज़| अम्पायर ने वाइड करार दिया|

18.6 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: वाइड!!! अतरिक्त रन यहाँ पर शार्दुल के द्वारा दिया गया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

18.5 ओवर (0 रन) एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के पास टप्पा खाकर गई|

18.4 ओवर (6 रन) एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: छक्का!! शानदार शॉट मिलने के द्वारा लगाया गया| अब 8 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 26 रन चाहिए| नामुमकिन में भी मुमकिन छुपा है मेरे दोस्त| मैच अभी बाकी है| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में आयर मिला सिक्स| CSK vs MI: Match 30: It's a SIX! Adam Milne hits Shardul Thakur. MI 131/6 (18.4 Ov). Target: 157; RRR: 19.50

18.3 ओवर (2 रन) एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर तेज़ी से 2 रन निकाला|

18.2 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|

18.1 ओवर (4 रन) सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: चौका!! शानदार शॉट यहाँ पर सौरभ तिवारी के बल्ले से देखने को मिला| उम्मीद की किरण अभी बाकी है| ऊपर लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| CSK vs MI: Match 30: Saurabh Tiwary hits Shardul Thakur for a 4! MI 122/6 (18.1 Ov). Target: 157; RRR: 19.09

17.6 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: ऊपर डाली गई गेंद को सौरभ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिला| मुंबई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|

17.5 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को दीपक चाहर: गुड लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

17.4 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: कैच ड्रॉप!! ओह!! धोनी से हुई चूक, ब्रावो का कैच था और वो बीच में आये| मिसजज कर बैठे और गेंद उनके दस्तानों से निकल गई| रैम शॉट खेलने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन कम गति की गेंद थी इस वजह से दूरी नहीं तय कर पाई| शॉर्ट फाइन लेग पर हवा में गई थी गेंद जिसको कीपर धोनी पकड़ने चले गए थे और ग़लती कर बैठे|

17.3 ओवर (2 रन) सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड किया| फील्डर काफी डीप थे जिसकी वजह से दो रन मिल गए|

17.2 ओवर (4 रन) सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: चौका! सामने की तरफ गेंद को मारा| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर थी गेंद जिसकी वजह से चौका मिल गया| CSK vs MI: Match 30: Saurabh Tiwary hits Deepak Chahar for a 4! MI 113/6 (17.2 Ov). Target: 157; RRR: 16.50

17.1 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को दीपक चाहर: लेग बाई के रूप में आया रन यहाँ पर| अंदर आई गेंद, पैड्स से जा लगी और गैप में गई जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल भाग लिया|

ओह!!! दीपक चाहर को गेंदबाज़ी में रनिंग के दौरान पैर में दर्द होता हुआ...

16.6 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये| अब 18 गेंदों पर 49 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (0 रन) एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

16.4 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को जोश हेज़लवुड: लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को उठाकर मारा| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पाया|

16.3 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: पुल मारने गए, बल्ले पर चढ़ी नहीं गेंद| लेग साइड पर फील्डर तैनात, एक ही रन मिलोया|

16.2 ओवर (0 रन) एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: गुड लेंथ गेंद| अंदर की तरफ आई| डिफेंड करने पर मजबूर हुए एडम|

16.1 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को जोश हेज़लवुड: लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|

15.6 ओवर (0 रन) एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: फुल लेंथ की गेंद को सामने की ओर मिलने ने खेला, गेंदबाज़ ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा|

15.5 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

15.5 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड दिया|

15.4 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|

15.3 ओवर (1 रन) सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

15.2 ओवर (2 रन) सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 2 रन लिया|

15.1 ओवर (1 रन) एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com