विज्ञापन
This Article is From May 08, 2022

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| 15 ओवर के बाद 148/1 चेन्नई|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा समा रेखा के बाहर चर रनों के लिए| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: Shivam Dube hits Anrich Nortje for a 4! CSK 147/1 (14.5 Ov). CRR: 9.91

14.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को पुश किया| एक रन मिल गया|

14.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

14.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

14.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाया| एक रन मिल गया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया शॉट और सिंगल बटोर लिया गया| 140/1 चेन्नई|

13.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक टप्पा खाने के बाद फील्डर तक गई गेंद जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|

13.4 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!! फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला और गैप से दो रन हासिल कर लिए|

13.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

13.3 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस किया डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से फील्डर ने बॉल को रोका और दो रनों पर सीमित किया|

13.3 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

13.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! बड़े शॉट के लिए गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|

13.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...

12.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| फ्लिक शॉट खेलने गए लेकिन पैड्स को लग गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|

12.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को सामने की तरफ खेला और सिंगल लिया|

12.4 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! कड़क शॉट| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बॉल को सामने की तरफ हीव कर दिया| इनके बल्ले से लगने के बाद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: It's a SIX! Devon Conway hits Kuldeep Yadav. CSK 130/1 (12.4 Ov). CRR: 10.26

12.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

12.3 ओवर (0 रन) स्वीप का मन था लेकिन असफल रहे बल्लेबाज़| धीरे डाली गई थी गेंद जिस वजह से बीट हो गए बल्लेबाज़ और शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.1 ओवर (0 रन) शार्प टर्न, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया| 122/1 चेन्नई|

11.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

11.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

11.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

11.2 ओवर (4 रन) चार रन मिल गया बल्लेबाजों को यहाँ पर!! दो रन बल्ले से बनाया तो दो रन ओवर थ्रो के रूप में मिल गया!! मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल लगकर दो रन भागते हुए पूरा किया| फील्डर ने मिड विकेट से सीधा स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से फिर बल्लेबाजों ने दो और रन भागकर ले लिया|

11.1 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप पॉइंट बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: Devon Conway hits Mitchell Marsh for a 4! CSK 114/1 (11.1 Ov). CRR: 10.21

शिवम दूबे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

10.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड एनरिक नॉर्तजे| 110 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अब इससे दिल्ली ने ली होगी चैन की सांस| नॉर्तजे ने अपनी टीम को दिलाया एक अहम ब्रेक थ्रू| तेज़ गति से डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| गति से चकमा खाए और मिस टाइम हो गए| बल्ले पर स्लाइस हुई गेंद और मिड ऑन की तरफ हवा में खिल गई| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया 110/1 चेन्नई| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: WICKET! Ruturaj Gaikwad c Axar Patel b Anrich Nortje 41 (33b, 4x4, 1x6). CSK 110/1 (11.0 Ov). CRR: 10

10.5 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: Ruturaj Gaikwad hits Anrich Nortje for a 4! CSK 110/0 (10.5 Ov). CRR: 10.15

10.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

10.3 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा इस बार| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

10.1 ओवर (4 रन) चौका! पिछली चार गेंदों पर आये हैं चार चौके| मिड ऑफ़ के ऊपर से इस बार चिप कर दिया और फील्डर अंदर होने का फायदा उठाया| गेंदबाज़ पूरी तरह से हैरान परेशान हैं कि अब क्या करें| चेन्नई vs दिल्ली: Match 55: Ruturaj Gaikwad hits Anrich Nortje for a 4! CSK 104/0 (10.1 Ov). CRR: 10.23

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com