विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2017

चैंपियंस ट्रॉफी : विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के कथित मतभेदों के मुद्दे पर यह बोले ऑस्‍ट्रेलिया के माइकल क्‍लार्क..

कोहली और कोच कुंबले के बीच कथित मतभेदों के बारे में ऑस्टेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि महान रिश्तों में अधिक बड़ी चुनौतियां होती हैं .

चैंपियंस ट्रॉफी : विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के कथित मतभेदों के मुद्दे पर यह बोले ऑस्‍ट्रेलिया के माइकल क्‍लार्क..
माइकल क्‍लार्क ने कहा कि महान रिश्‍तों में अधिक बड़ी चुनौतियां होती हैं (फाइल फोटो)
  • क्‍लार्क ने कहा-महान रिश्‍तों में होती हैं अधिक बड़ी चुनौतियां
  • कहा-मतभेद होते हैं लेकिन कमरे में सुलझाए जा सकते हैं
  • चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत-इंग्‍लैंड के बीच होगा
बर्मिंघम: भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच कथित मतभेदों के बारे में ऑस्टेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि महान रिश्तों में अधिक बड़ी चुनौतियां होती हैं .

क्लार्क ने प्रेस टस्ट से बातचीत में कहा, 'किसी भी रिश्ते में खुलेपन और ईमानदारी की जरूरत होती है. क्रिकेट में भी ऐसा ही है जिसमें एक कप्तान और एक कोच होता है. आपको ईमानदार रहना होता है. उन्होंने कहा कि मतभेद होना लाजमी है लेकिन उन्हें कमरे के भीतर सुलझाया जा सकता है. किसी भी अच्छे रिश्ते में चुनौतियां भी बड़ी होती है. ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान ने कहा कि कुंबले और कोहली के मामले में उनका कुछ कहना गलत होगा क्योंकि वह ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं हैं.

क्लार्क ने कहा कि मैं अनिल कुंबले को जानता हूं जो बेहतरीन इंसान है. कोच का काम ड्रेसिंग रूम में मौजूद कप्तान की मदद करना है. मुझे नहीं पता कि क्या मसला है क्योंकि मैं ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं हूं. विश्‍वकप विजेता कप्तान ने हालांकि कहा कि क्रिकेट टीमें कप्तान चलाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि निर्णायक क्षणों में जिम्मेदारी कप्तान की होती है. मैदान के भीतर टीम की कमान विराट के हाथ में है. उसे ही तनाव के हालात में फैसले लेने होंगे. उन्होंने कहा ,'इस खेल में नतीजा अहम है और कप्तान का आकलन जीत हार के आधार पर ही किया जाता है.'

अब जाने-माने क्रिकेट विशेषज्ञ बने क्लार्क ने पिता और पुत्र के रिश्ते का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों के लालन-पालन की कोई एक शैली नहीं होती. हर किसी की अपनी शैली होती है क्योंकि हर बच्चा समान नहीं होता. क्रिकेट में भी ऐसा ही है. क्लार्क की कप्तानी की शैली जुदा थी लेकिन वह विराट के जुनून और आक्रामकता के कायल हैं. उन्होंने कहा, 'विराट शानदार कप्तान है. वह काफी प्रतिस्पर्धी है और उसी तरह से कप्तानी करता है. अब तक तकनीकी तौर पर वह बेहतरीन साबित हुआ है. चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि ऑस्टेलिया के बाहर होने पर अब उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल की संभावना नजर आ रही है. उन्होंने कहा, ऑस्टेलिया बाहर हो चुका है और इंग्लैंड भी प्रबल दावेदार है.वह फाइनल में जाने का हकदार था. मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy 2017, Kohli-Kumble Rift, Disagreements, Can Be Sorted, Michael Clarke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com