विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2017

इश्‍क के मैदान में क्‍लीन बोल्‍ड हुए ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ, गर्लफ्रेंड डैनी विलिस के साथ की सगाई...

डैनी विलिस लॉ की स्‍टूडेंट हैं. स्मिथ से उनकी मुलाकात वर्ष 2012 में बिग बैश लीग के दौरान हुई थी.

इश्‍क के मैदान में क्‍लीन बोल्‍ड हुए ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ, गर्लफ्रेंड डैनी विलिस के साथ की सगाई...
स्‍टीव स्मिथ और डैनी विलिस की मुलाकात वर्ष 2012 में बिग बैश लीग के दौरान हुई थी
  • 2012 में बिग बैश लीग के दौरान हुई थी मुलाकात
  • इस समय न्‍यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं स्‍टीव स्मिथ
  • सोशल मीडिया पर मंगेतर के साथ फोटो पोस्‍ट की
ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ इस समय क्रिकेट से दूर हैं. वे इस समय न्‍यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं. अमेरिका से ही उन्‍होंने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड डेनी विलिस के साथ सगाई की घोषणा की. स्मिथ ने गुरुवार को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट में अपनी मंगेतर के साथ फोटो पोस्‍ट करके यह जानकारी दी. गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए स्मिथ बेहद रोमांटिक मूड में थे. उन्‍होंने घुटनों के बल बैठकर पिछले पांच साल की अपनी गर्लफ्रेंड के समक्ष प्रस्‍ताव रखा जिसका जवाब डैनी विलिस ने 'हां' में दिया.डैनी लॉ की स्‍टूडेंट हैं. स्मिथ से उनकी मुलाकात वर्ष 2012 में बिग बैश लीग के दौरान हुई थी.

 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com