विज्ञापन

इम्तियाज अली को बेटी की विदाई से पहले ही सताने लगी उसकी याद! सगाई के ढाई महीने बाद शेयर की ये फोटो

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने 12 जुलाई को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से सगाई की. इस सगाई को करीब ढाई महीने हो चुके हैं लेकिन 22 सितंबर को फिल्म मेकर ने सगाई की एक तस्वीर पोस्ट की.

इम्तियाज अली को बेटी की विदाई से पहले ही सताने लगी उसकी याद! सगाई के ढाई महीने बाद शेयर की ये फोटो
इम्तियाज अली ने शेयर की बेटी की सगाई की फोटो
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्म मेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपनी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. ये सगाई तो कुछ समय पहले हो चुकी थी लेकिन फिर एक बार चर्चा में इसलिए है क्योंकि इदा के पापा यानी कि इम्तियाज अली ने सगाई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही अपने फैन्स और फॉलोअर्स से अपील की कि वे नए जोड़ों को बधाई और आशीर्वाद दें. नेटिजन्स इम्तिायज की इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और ये तस्वीर वायरल हो रही है.

मंगलवार (22 सितंबर) को इम्तियाज अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में इदा बेबी पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं कृष ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी. कपल एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए बेहद खुश नजर आ रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए इम्तियाज अली ने लिखा, आपके आशीर्वाद के इंतजार में, कृष और इदा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

बता दें कि 12 जुलाई को इजा ने इंस्टाग्राम पर कृष का प्रपोजल वीडियो पोस्ट किया था. इस स्पेशल मोमेंट के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा था, ये मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है. इम्तियाज ने बताया कि इदा को प्रपोज करने से पहले कृष ने आकर उनसे बात की थी. 

कौन हैं इम्तियाज अली के दामाद?

24 साल के कृष अग्रवाल क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं. वो और इदा काफी लंबे समय से एक दूसके के साथ हैं. कृष फाइनेंस प्रोफेशनल हैं तो वहीं इदा का इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है. इदा को छोटी उम्र से ही फिल्में बनाने का शौक था. इदा ने 17 साल की उम्र में अपनी पहली शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी. उन्होंने कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है.

यह भी पढ़ें: 380 फिल्मों में बना विलेन, जब हीरोइन के साथ फरमाय रोमांस तो धर्मेंद्र-जितेंद्र फेल, 55 साल पुराना गाना आज भी हिट, मोहम्मद रफी की आवाज ने बनाया खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imtiaz Ali, Imtiaz Ali Daughter Ida Engagement, Entertainment, Bollywood, Imtiaz Ali Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com