ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मनुका ओवल, कैनबरा में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

टॉस को अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने पहले गेंदबाज़ी करने ग्राउंड में अपना क़दम रखा| पहले विकेट के लिए फिंच को ज़्यादा देर का इंतज़ार नही करना पड़ा| वनडे मुकाबले में काफी रन ख़र्च करने वाले उनके स्टार गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में 2 विकेट अपने खाते में डाला| उनका साथ देते हुए साथी गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया| जिसमे से मोइज़िस हेनरिक्स ने 3 विकेट अपने खाते में डालते हुए अपने टी20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन दिया| वहीँ एडम ज़म्पा और मिच स्वेपसन को 1-1 विकेट हाथ लगी| लेकिन लास्ट के 4 ओवरों में 64 रन ख़र्च कर बैठे| जिसके कारण भारत ने 162 रनों का लक्ष्य बोर्ड पर खड़ा कर दिया| अब देखना यह है कि क्या वनडे की तरह टी20 में भी पहले मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया बढ़त बनाता है या इंडिया इस रन को डिफेंड कर जाती हैं|

टी20 मुकाबला यानि के छक्के और चौके की बरसात देखने का मौका| लेकिन आज के पहले टी20 मैच में भारत की ओर से ऐसा कुछ अधिक देखने को नही मिला| के एल राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए कोहली की टोली ने शुरुआत कुछ इस अंदाज़ में किया कि 11 रनों के स्कोर पर शिखर धवन 1 रन ही बनाकर चलते बने| उनके बाद विराट कोहली (9) ने कुछ देर क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी तो किया लेकिन वो भी मिच स्वेपसन की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| हालाकिं संजू सैमसन (23) ने राहुल के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को आगे की ओर बढ़या| लेकिन संजू के पवेलियन लौटने के बाद मनीष 2 तो के एल राहुल 51 रन बनाकर जल्दी-जल्दी पवेलियन की तरफ बढ़ते चले गए| मात्र 6 रनों के अन्दर भारत ने अपने 3 बल्लेबाजों को गँवा दिया| अंत में बल्लेबाज़ी करते हुए हार्दिक पंड्या (16) के साथ मिलकर एक बार फिर से रविन्द्र जडेजा (44) ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए आखिरी के 4 ओवरों में 64 रन टीम के लिए जोड़ते हुए स्कोर को 161 रनों तक पहुँचाया|


19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई भारतीय पारी की समाप्ति| 161 के स्कोर पर पहुंचा भारत| एक सम्मानजनक स्कोर कह सकते हैं इसे| जड़ में डाली गई गेंद को ब्लॉक किया और सिंगल भाग लिया|

19.5 ओवर (4 रन) चौका!! एक औरे बाउंड्री!!! एक टप्पे के बाद गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| पटकी हुई गेंद पर चतुराई के साथ गैप में पुल लगा दिया| AUS vs IND: 1st T20I: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Mitchell Starc. IND 162/7 (19.5 Ov). CRR: 8.17

19.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एक बहतरीन प्रयास एबट द्वारा लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे| सामने की तरफ जडेजा ने मारा ये शॉट| AUS vs IND: 1st T20I: Ravindra Jadeja hits Mitchell Starc for a 4! IND 156/7 (19.4 Ov). CRR: 7.93

19.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिचेल स्टार्क को मिली दूसरी सफ़लता| फुल टॉस बॉल को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल फील्डर उसके नीचे आए और आसान सा कैच करने में हुए कामयाब| 152/7 भारत| AUS vs IND: 1st T20I: WICKET! Washington Sundar c Sean Abbott b Mitchell Starc 7 (5b, 1x4, 0x6). IND 152/7 (19.3 Ov). CRR: 7.79

19.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल हेलमेट को लगती हुई पॉइंट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद पर हुए कैच ड्रॉप| 1 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

19.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

18.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| चोट के बावजूद जडेजा टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलते हुए| 23 रन इस ओवर से आये| भारत 150 के स्कोर पर पहुँच गया| AUS vs IND: 1st T20I: Ravindra Jadeja hits Josh Hazlewood for a 4! IND 150/6 (19.0 Ov). CRR: 7.89

18.5 ओवर (4 रन) चौका!! हवा में थी गेंद| स्क्वायर लेग फील्डर के ऊपर से मार दिया| हवा में छलांग लगाकर कैच लपकना चाहा लेकिन चूक गए| गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई| AUS vs IND: 1st T20I: Ravindra Jadeja hits Josh Hazlewood for a 4! IND 146/6 (18.5 Ov). CRR: 7.75

18.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे!  बड़े शॉर्ट की दरकार और आया| ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार| गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| AUS vs IND: 1st T20I: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Josh Hazlewood. IND 142/6 (18.4 Ov). CRR: 7.61

मुकाबला रुका हुआ है| शायद जडेजा को हैमस्ट्रिंग की तकलीफ आई है ज्सिकी वजह से फिज़ियो मैदान पर आये|

18.3 ओवर (2 रन) दो रन मिल जायेगा यहाँ पर| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़, दो ही रन मिलेगा| जगता है जडेजा को रन भागते हुए पैरों में खिचाव आया है|

18.3 ओवर (3 रन) बेहतरीन फील्डिंग इस बार स्मिथ द्वारा मिड विकेट बाउंड्री पर| बाउंस पर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| चौका बचाया, दो ही रन दिए| मैक्सवेल ने थ्रो वापिस किया| ये नो बॉल थी यानी अगली गेंद फ्री हिट हुई|

18.2 ओवर (0 रन) एक बार फिर से उसी दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए जडेजा|

18.1 ओवर (4 रन) खूबसूरत!! कड़ाकेदार शॉट!! तेज़ तर्रार शॉट और किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| मिड ऑफ़ ऊपर था जिसका जडेजा ने फायदा उठाया| AUS vs IND: 1st T20I: Ravindra Jadeja hits Josh Hazlewood for a 4! IND 131/6 (18.1 Ov). CRR: 7.21

17.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला| 18 ओवर के बाद 127/6 भारत|

17.5 ओवर (2 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक बार फिर से तेज़ी के साथ 2 रन अपने खाते में डाला|

17.4 ओवर (4 रन) चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| फुल टॉस बॉल बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई फाइन लेग की दिशा में गई| कोई मौका नही किसी भी फील्डर के पास बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| AUS vs IND: 1st T20I: Washington Sundar hits Mitchell Starc for a 4! IND 125/6 (17.4 Ov). CRR: 7.08

17.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ खेला 1 रन आया|

17.2 ओवर (2 रन) फुल टॉस बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए 2 रन तेज़ी से पूरा किया|

17.2 ओवर (2 रन) वाइड!!! के साथ बाई में भी 1 रन भागने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली हुई बॉल को अम्पायर ने वाइड करार दिया| कीपर से हुई मिस्फील्ड 1 और रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

17.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस बॉल को जडेजा ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

16.6 ओवर (1 रन) कट करते हुए गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला जहाँ से रन हासिल किया|

16.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! इस बार भी बल्ले पर नहीं आई गेंद और लॉन्ग ऑफ़ पर स्मिथ के हाथों में गई| 16 रन बनाकर हार्दिक लौटे पवेलियन, एक महत्वपूर्ण समय पर ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी सफलता| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारने गए थे| हाथों में बल्ला घूमा, हवा में खिल गई गेंद  जहाँ फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 114/6 भारत|

16.4 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप या छक्का बचाया? कुछ भी कहना मुश्किल इस बार| मिस टाइम शॉट था हार्दिक द्वारा लेकिन मेरे अनुसार से ये एक बेहतरीन प्रदर्शन कहा जाएगा| छह रन बचाए टीम के लिए| आगे डाली गई थी गेंद जिसे हार्दिक ने सामने की तरफ मार दिया था| हवा में छलांग लगाकर गेंद को रोका|

16.3 ओवर (1 रन) धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| जडेजा ने कवर्स की दिशा में खेला, एक रन ही मिल पाया|

16.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर उछाल भरी गेंद को कवर्स की दिशा में मारा| फिंच मौजूद, उन्हें भेद नहीं पाए, लेकिन एक ही रन मिल पाया|

16.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल| गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद| हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? AUS vs IND: 1st T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Moises Henriques. IND 110/5 (16.1 Ov). CRR: 6.8

15.6 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| शॉर्ट थर्ड मैन पर ज़म्पा से हुई मिस्फील्ड जिसका फौड़ा उठाते हुए एक की जगह दो रन हासिल कर लिया| 16 के बाद 104/5 भारत| अब महज़ 4 ओवर शेष, जहाँ भारत की 150 के आंकड़े पर नज़र|

15.5 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच लॉन्ग ऑन की तरफ जहाँ से सिंगल ही मिल पायेगा|

15.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से रन मिला|

15.3 ओवर (1 रन) इनस्विंगर!! लेग साइड  पर फ्लिक करते हुए सिंगल मिल गया और इसी के साथ भारत के 100 रन भी पूरे हुए|

15.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को फ्लिक करना चाहा लेकिन बीट हुए हार्दिक|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (2 रन) फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेला और गैप से दो रन हासिल कर लिया|

मैच रिपोर्ट