विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2024

IND vs AUS: "एक महत्वपूर्ण कारण.. ', विराट कोहली के आउट होने वाले तरीकों को देखकर पूर्व भारतीय दिग्गज का माथा ठनका

Sanjay Manjrekar on virat kohli Wicket: भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जायसवाल बिना रन बनाए पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए. इसके बाद कोहली 7 और रोहित केवल 3 रन ही बना सके. 

IND vs AUS: "एक महत्वपूर्ण कारण.. ', विराट कोहली के आउट होने वाले तरीकों को देखकर पूर्व भारतीय दिग्गज का माथा ठनका
Sanjay Manjrekar on virat kohli Wicket:

Virat Kohli wicket viral Sanjay Manjrekar react on it: एडिलेड टेस्ट मैच (IND vs AUS, 2nd Test) में भारत की पहली पारी को दौरान विराट कोहली (Virat Kohli)  केवल 7 रन बनाकर आउट हुए. कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर स्लिप में कैच कर लिए हैं. कोहली को इस तरह से आउट होते देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रिएक्ट किया है. मांजरेकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और कोहली के आउट होने पर अपनी राय दी है और ये भी बतानें की कोशिश की है कि आखिर कोहली की यह कमजोरी दूर क्यों नहीं हो रही है. बता दें कि पिछले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी कोहली ऐसे ही आउट हुए थे. 

मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, "विराट का औसत अब गिरकर 48 पर पहुंचने का एक महत्वपूर्ण कारण ऑफ स्टंप के बाहर की दुर्भाग्यपूर्ण कमजोरी है. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे निपटने के लिए कोई दूसरा तरीका नहीं अपनाने की उनकी जिद है." संजय मांजरेकर का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. फैन्स इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

टेस्ट मैच की बात करें तो भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जायसवाल बिना रन बनाए पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए. इसके बाद कोहली 7 और रोहित केवल 3 रन ही बना सके. 

दूसरी ओर केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 37 औऱ शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील करने में असमर्थ रहे. बता दें कि स्टार्क ने गजब की गेंदबाजी की.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sanjay Manjrekar, Mitchell Aaron Starc, Australia Vs India 2024/25, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com