विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2021

Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट को भारतीय टीम ने कराया ड्रा, तो रिकी पोंटिंग हुए हैरान, अब कही ऐसी बात

Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट मैच भारतीय टीम ने ड्रा कराने में सफलता पाई.भारत के सामने 407 रन का लक्ष्य था। उसने पांचवें और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 334 रन बनाकर मैच ड्रा कराया

Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट को भारतीय टीम ने कराया ड्रा, तो रिकी पोंटिंग हुए हैरान, अब कही ऐसी बात
Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट को भारतीय टीम ने कराया ड्रा, तो रिकी पोंटिंग हुए हैरान, अब कही ऐसी बात

Aus Vs Ind: सिडनी टेस्ट मैच भारतीय टीम ने ड्रा कराने में सफलता पाई.भारत के सामने 407 रन का लक्ष्य था। उसने पांचवें और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 334 रन बनाकर मैच ड्रा कराया. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाये और दूसरी पारी छह विकेट पर 312 रन बनाकर समाप्त घोषित की. भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाये थे.  भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी दिन संघर्ष भरी बल्लेबाजी की, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट वर्ल्ड हैरान रह गया है. यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है. इस बार पोंटिंग ने अपने ट्वीट में भारत के बल्लेबाजों द्वारा दिखाए गए संघर्ष की वाहवाही की है. पोंटिंग ने ट्वीट में लिखा, 'आज पूरे दिन भारत की लड़ाई और दृढ़ संकल्प को पसंद किया, पंत और पुजारा के साथ शुरुआत, और फिर विहारी और अश्विन के लिए ऑस्ट्रेलिया का सामना करना और दिन के अधिकांश समय तक नियंत्रण में रहना बहुत प्रभावशाली था. अब ब्रिस्बेन के लिए इंतजार नहीं कर सकता."

Aus Vs Ind: पिच से छेड़खानी करते पकड़े गए स्टीव स्मिथ, फैंस का फूटा गुस्सा..देखें Video

बता दें कि पोंटिंग ने चौथे दिन के खेल खत्म होने के बाद कहा था कि भारतीय टीम दूसरी पारी में 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी. रिकी पोंटिंग के द्वारा कही बात को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे थे. बता दें कि भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 334 रन बनाए और मैच को ड्रा कर दिया. 

पोंटिंग ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को देखकर अपने द्वारा की गई भविष्यवाणी को लेकर भी ट्वीट किया और लिखा कि, 'मैंने कहा था भारत 200 रन ही बना पाएगा. लेकिन पिच इतनी खराब नहीं हुई है. जिस तरह पंत खेले, वो शानदार अप्रोच है. यह गेम अभी भी चालू है.'

Aus vs Ind: चोट के बावजूद ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेलकर जीत लिया दिल

तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन ऋषभ पंत ने 97 रन की पारी खेली और पुजारा के साथ 148 रन जोड़कर भारतीय टीम को मैच बचाने में खास भूमिका निभाई. पंत के अलावा पुजारा ने 77 रन बनाए और मैच को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाई. आखिरी सत्र में अश्विन और हनुमा ने जमकर बल्लेबाजी की और 62 रन की साझेदारी 256 गेंद पर करके मैच को ड्रा कराया. स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ricky Ponting, Rishabh Rajendra Pant, Ashwin Sathya, Ravichandran Ashwin, Gade Hanuma Vihari, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com