विज्ञापन

पापा ने पाकिस्तान के छुड़ाए खूब पसीने, अब बेटों की बारी! कब होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला? तारीख कर लें नोट

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं. दोनों खिलाड़ियो का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ संपन्न हुए वनडे यूथ सीरीज में शानदार रहा था.

पापा ने पाकिस्तान के छुड़ाए खूब पसीने, अब बेटों की बारी! कब होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला? तारीख कर लें नोट
अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग
@X

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ को तो आपने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए खूब देखे होंगे. मगर अब बारी आ गई है उनके बेटों की. जी हां, अपने पिता की तरह ही सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी ग्रीन टीम की खबर लेने के लिए तैयार हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ संपन्न हुए वनडे यूथ सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा था. नतीजन टीम विपक्षी टीम को 3-0 से शिकस्त देते हुए खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई थी. 

भारतीय अंडर-19 टीम जल्द ही 5 नवंबर से 14 नवंबर के बीच ओमान में खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. जहां पिछले प्रदर्शन को देखते हुए प्रबल संभावना नजर आ रही है कि आर्यवीर और अन्वय को भारतीय बेड़े में शामिल किया जा सकता है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए आर्यवीर और अन्वय को भारत अंडर-19 टीम में जगह मिलती है तो वह ग्रुप चरण में पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसी टीमों का सामना करेंगे. 

8 नवंबर को होगा भारत-पाक का मुकाबला  

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है. आर्यवीर और अन्वय की मौजूदगी से इस मुकाबले का रोमांच और बढ़ेगा ही. दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें टूर्नामेंट में आठ नवंबर को आमने-सामने होंगी. 

पिछली बार वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे थे आकर्षण के केंद्र

पिछली बार अंडर-19 एशिया कप के आकर्षण के केंद्र वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे थे. दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता था. इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ सुर्खियों में रह सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- रांची में बरसेंगे रन या बादल? भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com