विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

आनंद महिंद्रा ने दिखाया बड़ा दिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के हीरो रहे 6 खिलाड़ियों को देंगे शानदार SUV कार

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्वीट में 6 युवा खिलाड़ियों जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में खास भूमिका निभाई उन्हें अपनी ओर से SUV कार (Mahindra Thar SUV) देने की घोषणा की है

आनंद महिंद्रा ने दिखाया बड़ा दिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के हीरो रहे 6 खिलाड़ियों को देंगे शानदार SUV कार
आनंद महिंद्रा ने दिखाया बड़ा दिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के हीरो रहे 6 खिलाड़ियों को देंगे शानदार SUV कार

AUS Vs IND: के खिलाफ शानदार सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ हो रही है. खासकर जिस तरह से भारत के युवा खिलाड़ियों ने शानदार पऱफॉर्मेंस कर ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की उसने क्रिकेट फैन्स से लेकर क्रिकेट पंडितों का दिल जीत लिया है. भारत की ऐतिहासिक जीत पर जहां बीसीसीआई (BCCI) ने 5 करोड़ का ईनाम भारतीय खिलाड़ियों को बोनस स्वरूप देने की की घोषणा की तो वहीं अब आनंद महिंद्रा ने भारत के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान ट्विटर पर किया है. आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्वीट में 6 युवा खिलाड़ियों जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में खास भूमिका निभाई उन्हें अपनी ओर से SUV कार  (Mahindra Thar SUV) देने की घोषणा की है.  आनंद महिंद्रा ने मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शर्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभम गिल और नवदीव सैनी जैसे युवा खिलाड़ियों को यह तोहफा देने वाले हैं

5 महीने बाद बिटिया रानी से मिलने पर इमोशनल हुए रहाणे, लिखी दिल जीतने वाली बात..

बता दें कि चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत और शुबमन गिल ने शानदार परफॉर्मेंस कर भारत को 3 विेकेट से शानदार जीत दिलाई थी. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है जब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है. इससे पहले 2018-19 में भारतीय टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रही थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में मोहम्मद सिराज ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और 13 विकेट लेने में सफल रहे थे. उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया था. 

...तो विराट कोहली को कप्तानी छोड़नी होगी, इंग्लिश पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर बोले

इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने 123 रन की साझेदारी कर 30 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था. बता दें कि पहली बार भारत ने ब्रिसबेन में जीत हासिल की और साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 32 साल के इतिहास में पहली बार ब्रिसबेन में  कोई टेस्ट मैच हारी है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Shubman Gill, Shardul Narendra Thakur, Mohammed Siraj, Navdeep Amarjeet Saini, Thangarasu Natarajan, Washington Sundar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com