फाइल फोटो
जोहानिसबर्ग:
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी है. डिविलियर्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) से उन्हें वनडे कप्तान की भूमिका से मुक्त करने को कहा. उन्होंने फाफ डु प्लेसिस को पूरे समर्थन का आश्वासन दिया, जो उनकी गैरमौजूदगी में कप्तान की भूमिका निभाते रहे हैं. डिविलियर्स ने यह भी कहा है कि वह खेल के सभी फॉर्मेट में चयन के उपलब्ध रहेंगे. डिविलियर्स ने कहा, 'पिछले 12 महीने में काफी कुछ कहा और लिखा गया और मुझे लगता है कि समय आ गया है कि मैं अपनी स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट करूं.' उन्होंने कहा, 'पिछले लगभग एक साल में मैंने अपनी प्रतिबद्धताओं को मैनेज करने की कोशिश की. मैं मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुए महसूस कर रहा हूं.'
यह भी पढ़ें: डिविलियर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में तोड़ दिया युवराज सिंह का एक अनूठा रिकॉर्ड!
डिविलियर्स ने कहा, 'सीएसए के साथ मिलकर, हमने व्यावहारिक कार्यक्रम तैयार करने का प्रयास किया है जो मेरे करियर को जितना अधिक संभव हो उतना लंबा करने में मदद करेगा.'
VIDEO : डिविलियर्स ने बल्ले से दिखाया जौहर
उन्होंने कहा, 'पिछले छह साल से टीम की अगुआई करना सम्मान की बात है लेकिन अब समय का गया है कि कोई और वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम को आगे लेकर जाए. जिसे भी नया वनडे कप्तान चुना जाएगा, उसे मेरा पूरा समर्थन हासिल होगा.'
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
AB De Villiers