एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने फाइनल की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है. अब दूसरे क्वालिफायर में उनको राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है जो कि 27 मई को अहमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को एलएसजी का बल्लेबाजी क्रम पसंद नहीं आया उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर अपने मन की बात कही है.
यह भी पढ़ें- मैच के बीच में सुरक्षा घेरा तोड़ विराट से मिलने पहुंचा फैन, बाद में कोहली ने उतारी नकल, देखिए VIDEO
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि इतने हाई प्रेशर मुकाबले में आप एविन लुईस जैसे बल्लेबाज को छिपा कर कैसे रख सकते हैं. उन्होंने मनन वोहरा का तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा उनको पर्सनली यह फैसला अच्छा नहीं लगा.
यह भी पढ़ें- LSG vs RCB, Eliminator: फैंस ने लखनऊ की हार का दोष केएल राहुल पर मढ़ा, सोशल मीडिया पर दिखी नाराजगी
अपने चैनल पर बात करते हुए आकाश ने कहा "हमने कहा था कि क्विंटन डी कॉक इस टीम के खिलाफ दिक्कत रहती है. हमने सोचा था कि वह जोश को आउट करेंगे लेकिन सिराज के पास आउट हो गए, लेकिन उसके बाद नंबर 3 पर, मनन वोहरा ने हैरान कर दिया. व्यक्तिगत रूप से, मुझे यह पसंद नहीं आई रणनीति बिल्कुल, मैं सोच रहा था, एविन लुईस क्यों नहीं? अगर आप उसे नंबर 3 पर नहीं भेज रहे हैं तो आपने एविन लुईस को खिलाया ही क्यों ? आगे उन्होंने कहा कि आप अगर ये सोच रहे थे कि मैक्सवेल की गेंदबाजी खत्म होने के बाद उनको बल्लेबाजी में लेकर आएंगे तो उन्होंने तो राहुल को भी गेंदबाजी और राहुल ने उनको अच्छे शॉट लगाए हालांकि वोहरी ने 19 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन लुइस को बहुत नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजा.
रजत पाटीदार पहले प्लेऑफ में शतक बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 112 रनों की पारी खेली. 208 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम केवल 193 रन ही बना पाई. केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने 79 और 45 रनों का पारियां खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं