प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.26 फीसदी हो गई है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.19 फीसदी है. रिकवरी दर 98.1 फीसदी, अब तक की सबसे बड़ी दर है. सक्रिय मरीजों की संख्या 1208 हुई, होम आइसोलेशन में 440 मरीज हैं. दिल्ली में बुधवार को समाप्त 24 घंटों में 6 मरीजों की मौत हुई है. मौत का कुल आंकड़ा 10,864 हो गया है.
पिछले 24 घंटों में सामने आए 150 केस, कुल आंकड़ा 6,35,481 हो गया. पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 153 मरीज, कुल आंकड़ा 6,23,409 हो गया.
इन 24 घंटटों में हुए 56,658 टेस्ट. टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,09,00,394 (RTPCR टेस्ट 30,812 एंटीजन 25,846) हो गया. कोरोना डेथ रेट 1.71 फीसदी है. कन्टेनमेंट जोन्स की संख्या 1027 है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Coronavirus Update, COVID-19, Delhi Coronavirus Cases