विज्ञापन
This Article is From May 12, 2016

चेन्नई : मनोरंजन पार्क के 'डिस्को डांसर' झूले ने एक कर्मचारी की जान ली, 7 लोग घायल

चेन्नई : मनोरंजन पार्क के 'डिस्को डांसर' झूले ने एक कर्मचारी की जान ली, 7 लोग घायल
फाइल तस्वीर (किशकिंता पार्क की वेबसाइट से ली गई है)
चेन्नई: चेन्नई के पास किशकिंता नाम के मनोरंजन पार्क में 20 कर्मचारी थोड़ा आराम फरमाने के दौरान डिस्को डांसर झूले की सवारी कर रहे थे। अचानक झूले की गाड़ी 15 फुट की ऊंचाई से नीचे की तरफ ढहती हुई आई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
 

गौरतलब है कि पिछले साल बाढ़ आने से पहले डिस्को डांसर नाम का यह झूला लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था। बाढ़ के दौरान इसे काफी नुकसान पहुंचा और बीती रात इसे सार्वनजिक तौर पर दोबारा खोलने से पहले इसका ट्रायर रन लिया जा रहा था। उसी दौरान कर्मचारियों के साथ यह हादसा हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेन्नई, किशकिंता मनोरंजन पार्क, डिस्को डांसर झूला, Chennai, Kishkinta Theme Park, Disco Dancer Ride
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com