विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2016

हरियाणा : पानी में तैरते मिले दो प्राचीन पत्थर, चमत्कार मानकर पूजा करने लगे लोग

हरियाणा : पानी में तैरते मिले दो प्राचीन पत्थर, चमत्कार मानकर पूजा करने लगे लोग
जींद: यमुना से निकलने वाली हांसी-बुटाना लिंक नहर में गांव निमनाबाद और आंटा से पानी में तैरते दो पत्थर मिले हैं. तैरते पत्थरों के मिलने की जानकारी जैसे ही वहां लोगों को मिली लोग उमड़ पड़े. लोग पत्थरों को रामायण काल से जोड़कर पूजा कर रहे हैं.

गांव निमनाबाद के एक सिख डेरे के लोग जब नहर में अपने पशुओ को नहला रहे थे, तो उन्हें पानी में कोई तैरते हुए पत्थर मिले. वहीं गांव आंटा में नहर से लोगों को ऐसा ही तैरता पत्थर मिला है.

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. अक्षय राजन चौधरी का कहना कि पहाड़ो में जिन स्थानों पर लावा निकलता है, वहां सॉफ्ट पत्थर मिलते हैं, जो पानी में तैरते हैं. लेकिन यमुना नदी जिन स्थानों से निकलती है, वहां लावा जैसी कोई बात नहीं है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, जींद, पानी में तैरते पत्थर, यमुना, Haryana, Jind, Yamuna, Floating Stone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com