West Bengal NEET 2021 Round 1 Seat Allotment Result: पश्चिम बंगाल NEET काउंसलिंग 2021 राउंड 1 सीट आवंटनका रिजल्ट आज यानी 9 फरवरी को घोषित किया जाएगा. NEET UG 2021 पश्चिम बंगाल काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वे आज शाम 4 बजे के बाद
https://wbmcc.nic.in की वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं. पश्चिम बंगाल नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग सीट आवंटन रिजल्ट 2021 (West Bengal NEET 2021 Round 1 Seat Allotment Result) के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
NEET UG काउंसलिंग की तारीखों के अनुसार, राउंड 1 के रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों का एडमिशन 10 फरवरी (सुबह 10 बजे) से 12 फरवरी (शाम 4 बजे) के बीच होगा. उम्मीदवारों के पास 12 फरवरी (शाम 4 बजे) तक अपनी राउंड 1 आवंटित सीटों को सरेंडर करने का भी प्रावधान है.
पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (WBMCC) के अनुसार जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित किए गए हैं उन्हें संबंधित आवंटित कॉलेजों को शुल्क और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ और डॉक्यूमेंट्स के सफल सत्यापन के बाद एडमिशन के लिए बांड 10 फरवरी (सुबह 10 बजे) और 12 फरवरी (शाम 4 बजे) के बीच भरे जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे चेक करें सीट आवंटन का रिजल्ट (WBMCC NEET UG Counselling Round 1 Seat Allotment Result)
1. सबसे पहले पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की वेबसाइट https://wbmcc.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद यूजी मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन पर जाएं.
3. फिर नीट पश्चिम बंगाल यूजी 2021 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
4. अगले विंडो पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
5. सबमिट बटन पर क्लिक करने के साथ ही पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमिटी नीट काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा.
ये भी पढ़ेंः NEET PG Exam 2022: नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब 21 मई को होगा एग्जाम, चेक करें पूरा शेड्यूल
NEET PG 2022: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 से 8 हफ्तों के लिए टाली नीट पीजी परीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं