UGC NET 2023 December Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6,7,8, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को किया गया था. तब से लाखों उम्मीदवारों को यूजीसी नेट आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे हैं. एनटीए यूजीसी नेट 2023 प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी करेगा. उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि एजेंसी ने आंसर-की जारी करने की तारीखों पर कोई जानकारी नहीं दी है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आंसर-की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन विंडो खोलेगा. ऑब्जेक्शन विंडो दो-चार दिन तक खुली रहेगी. जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं है, वे ऑब्जेक्शन विंडो से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क भी देना होगा.
ऑब्जेक्शन की समीक्षा के बाद यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की जारी किया जाएगा. नेट प्रोविजनल आंसर-की की समीक्षा विषय के विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी. अगर किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो आंसर-की रिवाइज की जाएगी. अंत में इसी आधार पर यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा.
यूजीसी नेट आंसर-की कैसे चेक करें | How to download UGC NET December Answer Key 2023
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर UGC NET 2023 Answer Key link लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
ऐसा करने के साथ आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं